iPhone Vs Android: क्या सच में iPhone सेफ है? नई रिपोर्ट ने खोला चौंकाने वाला राज

अक्सर एंड्रोयड और आईफोन यूजर्स के बीच ये बहस छिड़ी होती है कि कौन से फोन ज्यादा सेफ है.और आईफोन यूजर इस बात का दावा करते हैं कि उसके फोन ज्यादा सुरक्षित है, लेकिन इसके इतर एक रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

Android Vs iPhone

Photo- News 24 GFX

iPhone Vs Android Which is Better: अगर आप यह सोचते हैं कि लाख रुपये का iPhone खरीदने के बाद आपका डेटा पूरी तरह सुरक्षित है, तो यह खबर आपके लिए हैरान करने वाली हो सकती है. एक नई स्टडी के अनुसार, iPhone यूजर्स को Android यूजर्स की तुलना में कहीं ज्यादा स्पैम और फ्रॉड मैसेज मिलते हैं. यानी, जिस फोन को हम सबसे सुरक्षित मानते हैं, वही साइबर ठगी का आसान निशाना बन रहा है.

स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला सच

यह शोध Google और YouGov द्वारा किया गया है, जिसमें भारत और ब्राजील समेत कई देशों के करीब 5,000 स्मार्टफोन यूजर्स ने हिस्सा लिया. रिपोर्ट बताती है कि iPhone यूजर्स को औसतन 58% ज्यादा फिशिंग और फ्रॉड मैसेज मिलते हैं. वहीं, कई Android यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें ऐसे कोई स्कैम मैसेज प्राप्त नहीं हुए.

iPhone यूजर्स बन रहे हैं फेक मैसेज का शिकार

सर्वे में शामिल कई iPhone मालिकों ने बताया कि उन्हें अक्सर फेक लिंक्स और धोखाधड़ी वाले टेक्स्ट मैसेज मिलते हैं. ये मैसेज यूजर्स को झांसे में लेकर बैंक डिटेल या निजी जानकारी चोरी करने की कोशिश करते हैं. इस वजह से iPhone यूजर्स के लिए साइबर सुरक्षा खतरे लगातार बढ़ रहे हैं.

सिक्योरिटी सिस्टम में बड़ा फर्क

रिपोर्ट में बताया गया कि iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स में सुरक्षा और मैसेज फिल्टरिंग तकनीक अलग-अलग है. डेटा से यह स्पष्ट हुआ कि iPhone यूजर्स को 96% तक ज्यादा स्कैम मैसेज मिलते हैं, जबकि Android यूजर्स को इतने ही अनुपात में कम स्पैम मैसेज प्राप्त होते हैं. इसका कारण Android में मौजूद एडवांस्ड स्पैम फिल्टरिंग फीचर बताया गया है.

Google Pixel 10 निकला सबसे सेफ फोन

Leviathan Security Group द्वारा की गई एक और रिपोर्ट में iPhone 17, Google Pixel 10, Motorola Razr+, और Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे हाई-एंड स्मार्टफोनों की तुलना की गई. परिणामों में Google Pixel 10 Pro सबसे सुरक्षित फोन साबित हुआ क्योंकि इसमें स्कैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन डिफॉल्ट रूप से सक्रिय रहता है.

AI बना Android की सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार

Google के अनुसार, दुनियाभर में हर साल करीब 400 अरब डॉलर का नुकसान AI आधारित धोखाधड़ी के कारण होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए Android ने अपने सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को गहराई से जोड़ा है. कंपनी का दावा है कि इसका सिस्टम हर महीने 10 अरब से ज्यादा स्पैम कॉल और मैसेज को ब्लॉक करता है.

सेफ्टी की दौड़ में आगे Android

जहां iPhone अब तक सुरक्षा का प्रतीक माना जाता था, वहीं नई रिपोर्ट्स यह दिखा रही हैं कि Android ने AI की मदद से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाया है. Google Pixel जैसे डिवाइस आज न सिर्फ स्मार्ट बल्कि सुरक्षित भी साबित हो रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ