Google Maps का शानदार फीचर, बताएगा ऑफिस से घर जाने का सही टाइम, कैसें देखें Step-By-Step गाइड

Google Maps ने एक ऐसा स्मार्ट फीचर जोड़ा है जो बताता है कि आपकी मंजिल तक समय पर पहुंचने के लिए कब निकलना सही रहेगा. यह टूल रीयल-टाइम और पुराने ट्रैफिक डेटा का विश्लेषण कर सबसे बेहतर समय सुझाता है.

Google maps

Google Maps का नया फीचर. (Photo- Freepik)

विज्ञापन

Google Maps New Features: आज के तेज रफ्तार दौर में ट्रैफिक और समय की सही गणना करना सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में अगर आपको यह पता चल जाए कि किस वक्त निकलने पर आप बिना जाम में फंसे सही समय पर पहुंच जाएंगे, तो सफर कितना आसान हो जाएगा. यही सुविधा अब Google Maps अपने यूजर्स को दे रहा है- एक ऐसा फीचर जो बताता है कि कब निकलें ताकि आप समय पर अपनी मंजिल तक पहुंचें.

क्या है Google Maps का Best Time to Leave फीचर

गूगल मैप्स का यह फीचर आपके सफर की योजना को और स्मार्ट बनाता है. यह रीयल-टाइम ट्रैफिक डेटा और पुराने ट्रैफिक पैटर्न का विश्लेषण करके बताता है कि आपके चुने गए रास्ते, दिन और समय के हिसाब से निकलने का सबसे सही समय कौन सा है. यानी अब आपको अंदाजे पर नहीं, बल्कि डेटा पर भरोसा करना होगा.

Advertisment

कैसे काम करता है यह फीचर

यह फीचर गूगल के विशाल ट्रैफिक डेटाबेस का उपयोग करता है. ऐप यह समझता है कि दिन के किस समय में कौन-सा रास्ता ज्यादा व्यस्त रहता है और कौन-सा खाली. फिर उसी के आधार पर आपको सुझाव देता है कि किस वक्त रवाना होना बेहतर रहेगा ताकि आप कम ट्रैफिक में जल्दी मंजिल तक पहुंच सकें.

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

  • इस फीचर को iPhone और Android दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • Google Maps खोलें और अपना डेस्टिनेशन डालें.
  • Directions पर टैप करें और अपने यात्रा मोड (जैसे कार, बाइक या पैदल) को चुनें.
  • ऊपर राइट साइड थ्री-डॉट आइकन (⋮) पर टैप करें.
  • अब चुनें Set depart or arrive time का ऑप्शन.
  • यहां अपनी चाही हुई यात्रा का समय या पहुंचने का समय सेट करें.
  • तारीख चुनें और ऐप आपको बताएगा कि उस समय ट्रैफिक कैसा रहेगा और कब निकलना सही रहेगा.

    क्यों है यह फीचर खास

    यह फीचर केवल रास्ता दिखाने तक सीमित नहीं है. यह आपकी यात्रा की योजना को बेहतर और सटीक बनाता है. चाहे आपको ऑफिस जाना हो, एयरपोर्ट पहुंचना हो या किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होना हो — यह फीचर आपको बताता है कि कब निकलने पर आप समय से पहुंचेंगे.

    समय, पैसा और फ्यूल की बचत

    गूगल मैप्स का यह फीचर न सिर्फ सुविधा बढ़ाता है, बल्कि समय और ईंधन दोनों की बचत करता है. जाम में फंसने से बचकर आप फ्यूल की खपत और वाहन के घिसाव को कम कर सकते हैं. साथ ही, इससे प्रदूषण घटाने और ट्रैफिक जाम को कम करने में भी मदद मिलती है. यानी यह फीचर केवल ड्राइवर के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

    विज्ञापन

    गूगल मैप्स का यह Predictive Planning फीचर अब सफर को केवल तेज नहीं, बल्कि समझदारी भरा भी बना रहा है. अब आप अपने हर ट्रिप को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं और बिना तनाव के मंजिल तक पहुंच सकते हैं- वो भी समय से पहले.

    विज्ञापन

    विज्ञापन

    Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

    First published on:

    Read more: About our editorial guidelines and standards here.

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Mikita Acharya

    Mikita Acharya

    मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ