iPhone की ये सेटिंग बदलते ही नए लुक में दिखेगा Siri, सिर्फ इन मॉडल्स में करेगा काम

अगर आप भी इन में से कोई आईफोन मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं तो सेटिंग में कुछ बदलाव करके एप्पल की नई Siri को एक्टिवेट कर सकते हैं। चलिए इसे ऑन करने का तरीका जानते हैं…

How to Enable the New Siri
विज्ञापन

How to Enable the New Siri: एप्पल का नेक्स्ट GEN iPhone पर्सनल असिस्टेंट शायद कुछ समय बाद ही आए, लेकिन iOS 18 में एप्पल इंटेलिजेंस की शुरुआत के साथ Siri के फीचर सेट में बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है। अपडेट के बाद से अब जब Siri एक्टिव होती है, तो आपके iPhone स्क्रीन के बॉर्डर के चारों ओर कलरफुल इफेक्ट दिखाई देता है। Siri का ये नया रूप सिर्फ एक कॉस्मेटिक बदलाव नहीं है। ये एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स जैसे कि नोटिफिकेशन समरी, Genmoji और फोटो में क्लीन अप टूल समेत कई फीचर ऑफर करता है। हालांकि अगर आपको यह बदलाव नहीं दिख रहा है, तो आपको इसे एक्टिव करने के लिए कुछ सेटिंग्स चेंज करनी होंगी। हालांकि ये नई Siri आपको सिर्फ कुछ ही मॉडल्स में देखने को मिलेगी। चलिए इसके बारे में जानें…

इन iPhones पर मिलेगा Apple Intelligence

लेटेस्ट सिस्टम अपडेट iPhone XS या उसके बाद के सभी मॉडल के लिए जारी किया गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी को Apple Intelligence मिल जाएगा। एप्पल AI ज्यादातर ऑन डिवाइस हार्डवेयर पर ही काम करता है, इसलिए केवल कुछ ही मॉडल नई Siri को चला सकते हैं। चलिए जानें कौन से हैं वो मॉडल्स…

Advertisment
  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 16
  • iPhone 16 Plus
  • iPhone 16E
  • iPhone 16 Pro
  • iPhone 16 Pro Max

अगर आपके पास इनमें से कोई भी मॉडल है, तो आप Siri को सेटिंग बदलने के बाद नए लुक में देखेंगे।

सेटिंग में करें ये बदलाव

iOS 18.1, iPadOS 18.1 और MacOS Sequoia 15.1 में एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स आने के बाद भी नई Siri एक्टिव नहीं हुई है। इसके लिए आपको साइन अप करना पड़ता है और एक्सेस पाने के लिए कुछ घंटों या दिनों तक इंतजार करना भी पड़ सकता है। नई Siri को एक्टिव करने के लिए आपको डिवाइस लैंग्वेज को US इंग्लिश पर सेट करना होगा। इसके बाद आपको एप्पल इंटेलिजेंस वाले सेक्शन में जाना होगा और इसे यहां से ट्राई करना होगा। इतना करने के कुछ ही देर बाद फोन में नई Siri दिखाई देगी।

विज्ञापन

इन लैंग्वेज पर मिलता है सपोर्ट

फिलहाल Apple Intelligence दुनिया भर में उपलब्ध नहीं है और केवल इंग्लिश लैंग्वेज मॉडल का इस्तेमाल करता है। नई Siri के लिए Settings > Apple Intelligence & Siri और फिर नीचे बताई गई लैंग्वेज पर सेट करें।

  • English (Australia)
  • English (Canada)
  • English (Ireland)
  • English (New Zealand)
  • English (South Africa)
  • English (United Kingdom)
  • English (United States)

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ