iPhone 17 Series: Apple हर साल सितंबर में अपने नए iPhone मॉडल्स पेश करता है और इस बार भी फैंस का इंतज़ार खत्म होने वाला है। 9 सितंबर 2025 को कंपनी Awe Dropping इवेंट का आयोजन करेगी, जिसमें iPhone 17 Series के साथ कई और प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे। iPhone को लेकर हमेशा ही लोगों में जबरदस्त क्रेज रहता है और इसी वजह से हर लॉन्च से पहले बाजार में चर्चा तेज हो जाती है।
इस बार क्या खास होगा?
iPhone 17 सीरीज में इस बार कंपनी एक नया मॉडल iPhone 17 Air भी पेश करने जा रही है। इसके अलावा, हर साल की तरह कुछ पुराने iPhone मॉडल्स को बंद किया जाएगा और चुनिंदा डिवाइस पर बड़े डिस्काउंट्स मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि ग्राहकों की नजरें इस इवेंट पर टिकी हुई हैं।
70% यूजर्स अपग्रेड को तैयार
iPhone 17 Series को लेकर हाल ही में एक दिलचस्प सर्वे सामने आया है। स्मार्टफोन प्राइस-कंपेरिजन प्लेटफॉर्म SellCell ने 2000 iPhone यूजर्स के बीच यह रिसर्च की। सर्वे के नतीजों के मुताबिक, 10 में से 7 लोग यानी लगभग 70% iPhone यूजर्स अपने पुराने फोन को अपग्रेड कर iPhone 17 खरीदने का विचार कर रहे हैं।
पिछले साल iPhone 16 लॉन्च के समय यह आंकड़ा 61.9% था। यानी इस बार अपग्रेड करने वालों की संख्या में करीब 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें-iPhone 17: लॉन्च से पहले ही सामने आई सीरीज के फोन्स की कीमत, देखें लीक्ड डीटेल्स
ये मॉडल हो सकता है पॉपुलर
सर्वे के अनुसार, iPhone 17 सीरीज में सबसे ज्यादा डिमांड iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की रहने वाली है। लगभग 38% लोग Pro और Pro Max मॉडल्स खरीदना चाहते हैं। इसके अलावा 16.7% यूजर्स iPhone 17, जबकि 13.5% लोग iPhone 17 Air की तरफ झुकाव दिखा रहे हैं। फोल्डेबल iPhone को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं है। सिर्फ 3.3% यूजर्स ही इस टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं।
सर्वे का रिजल्ट
इस सर्वे से साफ है कि इस बार iPhone 17 Series के लिए लोगों में पहले से कहीं ज्यादा उत्साह है। खासकर Pro और Pro Max मॉडल्स की बिक्री रिकॉर्ड बना सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि Apple अपनी नई सीरीज में किस तरह के फीचर्स और इनोवेशन लेकर आता है।
ये भी पढ़ें-9th Anniversary पर JIO का गिफ्ट, 3 दिन तक यूजर्स को फ्री मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
3 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
5 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
6 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
8 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines