9th Anniversary पर JIO का गिफ्ट, 3 दिन तक यूजर्स को फ्री मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

जियो ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए 5 से 7 सितंबर तक फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा देने का एलान किया है। आइए जानते हैं कैसे आप इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

jio

Photo Credit: IT Voice

विज्ञापन

रिलायंस जियो ने भारत में 2016 में शुरुआत की थी और देखते ही देखते यह देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई। अब जियो के 9 साल पूरे हो गए हैं और इसके साथ ही कंपनी ने 500 मिलियन यानी 50 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अपनी एनिवर्सरी पर जियो ने ग्राहकों को खास ऑफर देने का एलान किया है। जियो का Anniversary Weekend Offer 5 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 5G और 4G दोनों तरह के ग्राहकों को फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि 5G यूजर्स को इस दौरान बिना किसी शुल्क के फ्री अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

5G यूजर्स के लिए शानदार ऑफर

अगर आप Jio True 5G नेटवर्क और 5G हैंडसेट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो तीन दिन तक आपको बिना किसी डेटा लिमिट के तेज इंटरनेट मिलेगा। इसका फायदा आप OTT स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़े फाइल डाउनलोड करने में उठा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई रिचार्ज या एड-ऑन पैक लेने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

4G ग्राहकों को भी मिलेगी सुविधा

जियो ने 4G यूजर्स को भी निराश नहीं किया है। अगर आप 4G इस्तेमाल कर रहे हैं तो केवल 39 रुपये का एड-ऑन लेकर अनलिमिटेड डेटा का मजा ले सकते हैं। इस पैक में हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा और उसके बाद भी अनलिमिटेड इंटरनेट कम स्पीड पर मिलता रहेगा। यह खासकर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

खास है जियो का ये ऑफर

जियो का यह ऑफर सिर्फ डेटा फ्री देने तक सीमित नहीं है। यह कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों को थैंक यू कहने का एक तरीका है। भारत में पहली बार किसी टेलीकॉम कंपनी ने पूरे वीकेंड पर इतने बड़े स्तर पर फ्री डेटा ऑफर दिया है। यह जियो की बढ़ती 5G कवरेज और तकनीक की ताकत को भी दिखाता है।

ध्यान रखने वाली बातें

  • यह ऑफर सिर्फ 3 दिन 5 से 7 सिंतबर तक ही मिलेगा।
  • ऑफर के लिए 5G हैंडसेट और Jio True 5G नेटवर्क कवरेज होना चाहिए।
  • 4G ऑफर के लिए 39 रुपये का एड-ऑन लेना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- iPhone 17: लॉन्च से पहले ही सामने आई सीरीज के फोन्स की कीमत, देखें लीक्ड डीटेल्स

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ