iPhone SE 4 and iPhone 17 Air Design Leak: iPhone SE 4 के बारे में काफी टाइम से चर्चा हो रही है और उम्मीद है कि यह जल्द ही लॉन्च होने वाला है। अब टिपस्टर इवान ब्लास की ओर से हाल ही में लीक की गई जानकारी में पता चलता है कि इस बार फोन का डिजाइन पूरी तरह से बदलने वाला है। इन नए लीक्स ने एप्पल फैंस के एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल पर पहुंच दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में ब्लास ने एप्पल के अगले किफायती iPhone के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी भी साझा की है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
फ्रंट में डायनामिक आइलैंड
लीक्स के अनुसार, iPhone SE 4 में इस बार फ्रंट में डायनामिक आइलैंड देखने को मिल सकता है। ये एक ऐसा फीचर जो सबसे पहले iPhone 14 Pro सीरीज के साथ शुरू हुआ था और अब iPhone 15 और iPhone 16 लाइन-अप में देखने को मिल रहा है। यानी ये फ्रंट डिजाइन एप्पल के एक लाख 20 हजार वाले फोन में भी मिल रहा है। यह Apple के बजट लाइन-अप में एक गेम चेंजर मॉडल हो सकता है, जो इसे iPhone SE के पुराने डिजाइन की तुलना में बेहतर लुक और प्रीमियम फील देगा। दिलचस्प बात यह है कि ब्लास ने iPhone SE 4 का एक सोर्स कोड भी साझा किया है। इससे डिवाइस को iPhone 16E कहे जाने की उम्मीद है।
Apple इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स
डिजाइन अपग्रेड के अलावा, iPhone SE 4 में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले, फेस आईडी, सिंगल 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एप्पल के लेटेस्ट 5G मॉडेम के साथ आने की उम्मीद है। यह एक A18 चिप और 8GB RAM पैक कर सकता है, जिससे इसमें Apple इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। अगर ये सच है तो ये अपडेट आखिरकार SE मॉडल को टॉप लेवल पर पंहुचा सकता है। जबकि कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि इसे 50 हजार रुपये से कम की कीमत पर पेश किया जा सकता है जो आईफोन के टॉप मॉडल से आधी कीमत पर जबरदस्त फीचर्स देगा।
iPhone 17 ‘Air’ का डिजाइन भी आया सामने
इस बार नए आईफोन SE के बाद iPhone 17 ‘Air’ भी लॉन्च होने वाला है। जो कंपनी का सबसे पतला आईफोन होगा। एप्पल हब ने अपनी एक नई X पोस्ट में iPhone 17 ‘Air’ के नए डिजाइन का खुलासा किया है। लीक हुआ डिजाइन में फोन का लुक काफी हद तक Google Pixel 9 जैसा लग रहा है।
अगर ये लीक्स सही होते हैं तो इस बार फैंस को सबसे ज्यादा अपग्रेड देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से iOS 19 का फर्स्ट लुक भी सामने आया है जिसमें कैमरा कंट्रोल में कंपनी ने सबसे ज्यादा बदलाव किए हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
9 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
15 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines