Apple iPhone Production in India: पिछले साल भारत में एप्पल ने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के iPhone बनाए, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से भारत में बने 65,000 करोड़ रुपये के iPhone जनवरी से दिसंबर के बीच दूसरे देशों में भेजे गए हैं। रिपोर्ट में एक अधिकारी ने बताया है कि 1 लाख करोड़ रुपये की कीमत वह कीमत है जब iPhone फैक्ट्री से निकलते हैं और एक्चुअल मार्केट वैल्यू 1.5 लाख करोड़ रुपये से 1.7 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है, जो अलग-अलग देशों में करों और डीलर मार्जिन पर डिपेंड करता है।
चीन से दूरी बना रहा एप्पल?
रिपोर्ट में बताया गया है कि एप्पल की यह उपलब्धि प्रोडक्शन-लिंक्ड इन्सेन्टिव्स (PLI) स्कीम के तहत निर्धारित लक्ष्यों से कहीं ज्यादा है, जिससे कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट मनुफक्चरर्स को और ज्यादा प्रोत्साहन मिल सकता है। यह सफलता सरकार के लिए एक सकारात्मक परिणाम है, जिसका लक्ष्य सप्लाई चैन को चीन से दूर ले जाना है। बता दें कि चीन एप्पल के iPhone प्रोडक्शन का सबसे बड़ा गढ़ है लेकिन पिछले कुछ वक्त में यहां कंपनी की सेल्स लगातार गिरी है। साथ ही चीन और अमेरिकी के बीच टकराव के कारण भी एप्पल भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ा रहा है और चीन से दूरी बना रहा है।
कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा
इससे ये भी पता चलता है कि Apple ने भारत को iPhone मैन्युफैक्चर के लिए एक बड़ा केंद्र बनाने के अपने वादे को भी पूरा किया है, देश में अपनी सप्लाई चैन को और भी ज्यादा मजबूत किया है। ET रिपोर्ट में कोटेड काउंटरपॉइंट डेटा के अनुसार, कंपनी भारत में वैल्यू के हिसाब से सबसे बड़ी Phone Manufacturer है, जिसने वित्त वर्ष 2018 में 2 परसेंट से वित्त वर्ष 2023 में अपनी बाजार हिस्सेदारी को 6 परसेंट तक बढ़ाया है। दूसरी तरफ सैमसंग के Market Share में गिरावट आई है।
बता दें कि भारत में Apple के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर हैं जिसमें फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और टाटा के स्वामित्व वाली विस्ट्रॉन हैं। इसमें फॉक्सकॉन लीडिंग मैन्युफैक्चरर है, जो कुल प्रोडक्शन में 68% का योगदान देता है, उसके बाद पेगाट्रॉन 18 परसेंट और विस्ट्रॉन 14 परसेंट का योगदान देता है।
ये भी पढ़ें : Samsung के इन 3 प्रीमियम स्मार्टफोन्स की धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें बेस्ट डील्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines