iPhone New Update: क्या आप भी एक आईफोन यूजर हैं? तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। कंपनी जल्द ही सभी यूजर्स के लिए कमाल के फीचर्स लेकर आ रही है। एप्पल ने अपकमिंग अपडेट iOS 17.4 बीटा में पहले ही कुछ नए धांसू फीचर्स को पेश किया है। जिसे जल्द ही सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। हर हफ्ते कंपनी कुछ न कुछ नया पेश कर रही है जिससे फीचर्स की लिस्ट बढ़ती जा रही है। अगले महीने iPhone यूजर्स के लिए नए फीचर्स के साथ कई नए ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी iOS 17.4 अपडेट में बड़े बदलाव करने का प्लान कर रही है जो नए EU नियमों के अनुसार होंगे, जिसमें iPhone पर ऐप्स को साइड लोड करने का ऑप्शन और थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल करने की सुविधा मिलने वाली है।
नए अपडेट में क्या मिलेगा खास?
iOS 17.4 बीटा में पहले ही iPhone पर साइड लोडिंग ऐप्स इंस्टॉल करने का ऑप्शन मिल गया है और इसके साथ ही यूजर्स अब डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र को भी चुन सकते हैं जो iPhone यूजर्स के लिए पहले उपलब्ध नहीं था। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि कंपनी कुछ नए फीचर्स को भी पेश करने जा रही है जो पुराने iPhones पर भी काम करेंगे।
स्टोलेन डिवाइस प्रोटेक्शन
जैसा कि नाम से ही साफ हो जाता है, iPhone यूजर्स अपने डिवाइस को चोरी हो जाने या खो जाने से बचाने के लिए सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर ऐड कर सकते हैं। एप्पल फेस आईडी और अन्य पर्सनल डिटेल्स का यूज करके एक Multi-layer बायोमेट्रिक सिक्योरिटी एक्टिव करेगा ताकि आपका डाटा चोरी न हो।
ये भी पढ़ें : Water Damage से फोन को बचाने के 4 तरीके
विजन प्रो हेडसेट के लिए आ रहे नए ऑप्शन
हाल ही में Apple ने नया विजन प्रो हेडसेट लॉन्च किया है और अब कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर करने के लिए इससे जुड़े कुछ खास फीचर्स रोल आउट करने जा रही है। बीटा वर्जन में विजन प्रो के लिए एक इग्नोर डबल टैप नाम के एक नए फीचर को स्पॉट किया गया है।
नए बैटरी हेल्थ ऑप्शन
Apple बैटरी हेल्थ में नए ऑप्शन ऐड कर रहा है, जिससे iPhone यूजर्स को उनकी बैटरी की स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी और इसे बदलने से पहले यह कितने समय तक काम करेगी इसके बारे में भी पता चल जाएगा। Apple ने सेटिंग्स में एक नया बैटरी मेन्यू ऐड किया है जहां आप देख सकते हैं कि बैटरी की हेल्थ ठीक है या नहीं।
ड्राइविंग-फ्रेंडली फीचर्स
इसके अलावा iOS 17.4 अपडेट में डुअल-स्क्रीन इंटीग्रेशन वाली कारों के लिए ड्राइविंग-फ्रेंडली फीचर का यूज करना आसान हो जाएगा। ये नया iOS 17.4 अपडेट मार्च में जारी होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
4 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
6 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
7 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
10 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines