iPhone Heating Issue: Apple ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। इस आल न्यू सीरीज में बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल्स तक सभी को बड़े अपग्रेड मिले हैं। अब जब फोन देश में बिक्री पर हैं, तो कुछ यूजर्स को अपने iPhone 15 पर ओवर हीटिंग की समस्या आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रॉब्लम चार्जिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हो रही है।
इस कारण आ रही है समस्या!
आखिरकार एप्पल ने भी अब इस पर एक बयान जारी कर दिया है और बताया कि ये समस्या सॉफ्टवेयर और ऐप-संबंधित बग के कारण है और इन्हें जल्द ही ठीक किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि डिवाइस पहले कुछ दिनों में हीट हो सकता है क्योंकि डिवाइस सेटअप करने और यूजर्स के डाटा को रिस्टोर करने के लिए फोन एक्स्ट्रा एनर्जी यूज कर रहा है। नए iOS 17 सॉफ्टवेयर में बग के कारण, और कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स के सिस्टम पर ओवरलोडिंग के कारण भी फोन अधिक हीट हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पुराने टीवी को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका, आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 5 Smart TV
एप्पल ने एक बयान में कहा कि बैकग्राउंड एक्शन बढ़ने के कारण डिवाइस को इंस्टॉल या रीइंस्टॉल के बाद पहले कुछ दिनों के दौरान डिवाइस गर्म महसूस हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी को iOS 17 में एक बग भी मिला है जो कुछ यूजर्स को इफेक्ट कर रहा है और इसे सॉफ्टवेयर अपडेट में फिक्स कर दिया जाएगा।
ऐप्स के डेवलपर्स के साथ काम जारी
कंपनी उन ऐप्स के डेवलपर्स के साथ भी काम कर रही है, जिनके कारण आईफोन ज्यादा गरम हो रहा है। एक प्रवक्ता ने बताया है कि मेटा प्लेटफॉर्म इंक के इंस्टाग्राम, उबर टेक्नोलॉजीज इंक के ऐप और गेम एस्फाल्ट 9 के कारण डिवाइस सामान्य से ज्यादा हीट हो रहा है। ऐप्पल ने ये भी बताया कि इंस्टाग्राम इसे लेकर पहले ही अपडेट जारी कर चुका है।
नए हाई-एंड डिवाइस में एक टाइटेनियम फ्रेम है, जो iPhone में पहली बार दिया गया है, साथ ही बेहतर गेमिंग के लिए हाई ग्राफिक्स के साथ A17 प्रो चिप भी शामिल है। कुछ रिसर्च करने वालों का कहना है कि ये समस्या हार्डवेयर में बदलाव के कारण हो रही है। हालांकि Apple ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है। कंपनी ने यह नहीं बताया कि iOS 17 सॉफ्टवेयर अपडेट कब उपलब्ध होगा या इसका कौन सा वर्जन होगा।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines