हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सुरक्षित है? जानिए कब करें इस्तेमाल और कब नहीं

बरसात में iPhone पर Liquid Detected या Charging Not Available की वार्निंग दिख रही है? ऐसे में क्या Emergency Override ऑप्शन सुन कर फोन चार्ज करना सेफ है. आइए जानते हैं सच

विज्ञापन
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सुरक्षित है? जानिए कब करें इस्तेमाल और कब नहीं. (Photo-AI)

बारिश में iPhone यूजर्स के सामने एक आम परेशानी आती है. कई बार फोन पर पानी के छींट पड़ जाते हैं या फिर चार्जिंग पोर्ट में नमी आ जाती है. ऐसे में फोन स्क्रीन पर Liquid Detected या Charging Not Available जैसी वॉर्निंग दिखाकर फोन चार्जिंग रोक देता है. हालांकि इसी दौरान Emergency Override का ऑप्शन भी दिखआई देता है.भ, जिससे वॉर्निंग के बाद भी फोन चार्ज किया जा सकता है. लेकिन क्या ऐसा करना सेफ है?

क्यों दिया गया है Emergency Override फीचर?

कंपनी ने ये Emergency Override फीचर सिर्फ उन समय के लिए दिया है. जब किसी जरूरी स्थिति में फोन की तुरंत चार्ज करना बेहद जरूरी हो. इसका मकसद ये नहीं है कि हर बार वॉर्निग आने पर इसी ऑप्शन का इस्तेमाल किया जाए. ये केवल इमरजेंस के लिए बनाया गया फीचर है.

क्या Emergency Override से चार्ज करना सुरक्षित है?

अगर चार्जिंग पोर्ट में सच में पानी या नमी है तो Emergency Override फीचर चुनकर फोन चार्ज करना नुकसानदायक हो सकता है. इससे फोन के अंदर के पार्ट्स खराब होने का खतरा बढ़ जाता है. कभी-कभी ये वॉर्निंग सॉफ्टवेयर गड़बड़ी की वजह से भी दिखाई दे सकती है. ऐसे में अगर आपको लगता है चार्जिंग पोर्ट पूरी तरह सूखा है तब ही इस ऑप्शन का इस्तेमाल करें वरना चार्जिंग से बचना बेहतर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अब खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत! किराए पर घर ला सकेंगे iPhone और MacBook, जानें केसै?

iPhone चार्जिंग क्यों रोक देता है?

iPhone में ऐसे सेंसर लगे होते हैं जो चार्जिंग पोर्ट में पानी या नमी का पता लगा लेते हैं. जैसे ही सेंसर को नमी महसूस होती है फोन खुद ही चार्जिंग बंद कर देता है. ऐसा इसलिए ताकि चार्जिंग पिन पोर्ट और मदरबोर्ड को किसी तरह का नुकसान पहुंचे.

विज्ञापन

गीले पोर्ट में चार्जिंग करने के क्या नुकसान हैं?

अगर गीले पोर्ट से चार्जिंग करने पर चार्जिंग पिन पर जंग लगना, चार्जिंग पोर्ट खराब होना, केबल या कनेक्टर को नुकसान, शॉर्ट सर्किट का खतरा और आगे चलकर मदरबोर्ड के अहम पार्ट्स के खराब होने का खतरा हो सकता है.

अगर iPhone में पानी चला जाए तो क्या करें?

अगर फोन या चार्जिंग पोर्ट में पानी चला गया है, तो सबसे पहले चार्जर तत्काल निकाल दें. इसके बाद iPhone को सीधा पकड़े और हल्के से अपनी हथेली पर थपथपाएं ताकी पोर्ट में मौजूद पानी या नमी निक सके. वहीं अगर फोन पानी मे गिर गया था तो पहले मुलायम कपड़े से बाहरी हिस्सा अच्छी तरह पोंछ लें. इसके बाद कम से 2 से 5 घंटे तक उसे सूखने दें. 

विज्ञापन

भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • फोन सुखाने के लिए चावल में न रखें. इससे खास फायदा नहीं होता, बल्कि छोटे कण चार्जिंग पोर्ट में फंस सकते हैं.
  • हेयर ड्रायर, हीटर या किसी भी गर्म हवा देने वाले उपकरण का इस्तेमाल न करें, ज्यादा हीट से फोन कंपोनेंट्स को नुकसान हो सकता है.

याद रखें ये जरूरी बातें

अगर iPhone में पानी चला गया है तो सबसे पहले उसे अच्छी तरह सूखने दें. चार्जिंग पोर्ट के अंदर कोई भी चीज डालकर साफ करने की कोशिश न करें. Emergency Override फीचर का इस्तेमाल केवल बेहद जरूरी स्थिति में और तभी करें, जब आपको पूरा भरोसा हो कि चार्जिंग पोर्ट पूरी तरह सूखा है.

ये भी पढ़ें- बारिश में इन्वर्टर-बैटरी की ऐसे करें देखभाल, नहीं होगा बैकअप कम, लंबे समय तक चलेगी बैटरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola