हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

iPhone Duo से भी महंगे हैं ये फोन! एक की कीमत तो 400 करोड़ से ज्यादा, यहां देखें इनकी पूरी लिस्ट

Apple का iPhone Duo 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये तक पहुंचती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में इससे भी महंगे फोन मौजूद हैं? कुछ की कीमत तो करोड़ों में है, जबकि एक फोन की कीमत 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है.

विज्ञापन
iPhone Duo से भी महंगे हैं ये फोन! (Image Credit- AI/Apple)

Apple ने अपना फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. भारत में इसका 2TB मॉडल 4,49,900 रुपये का है, जो इसे अब तक के सबसे महंगे कमर्शियल स्मार्टफोन्स मे शामिल करता है. लेकिन अगर आपको लगता है कि यह दुनिया का सबसे महंगा फोन है तो आप गलत है. मार्केट में कुछ ऐसे फोन भी मौजूद हैं जिनकी कीमत iPhone Duo से कई गुना ज्यादा है. इनमें कुछ फोन सोने और हीरों से तैयार किए गए हैं, जबकि कुल लग्जरू ब्रांड्स के प्रीमियम मॉडल्स हैं.

क्या iPhone Duo दुनिया का सबसे महंगा फोन है?

iPhone Duo भारत में बेहद महंगा जरूर है, लेकिन दुनिया का सबसे महंगा फोन नहीं है. महंगे फोन्स की बात करें तो इन्हें मोट तौर पर दो कैटेगरी में रखा जा सकता है. पहली कैटेगरी में ऐसे कस्टमाइज्ड फोन आते हैं जिनमें सोना, हीरे और दूसरी कीमती चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. दूसरी तरफ Vertu जैसे लग्जरी ब्रांड के फोन हैं, जिन्हें प्रीमियम मटेरियल और खास डिजाइन के लिए जाना जाता है.

लिस्ट में कौन-से फोन शामिल?

400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है इस फोन की कीमत

इस लिस्ट में Falcon Supernova iPhone 6 Pink Diamond का नाम सबसे ऊपर आता है. इसकी कीमत करीब 48.5 मिलियम यानी 400 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. फोन में 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है और इसके पीछे एक बड़ पिंक डायमंड लगा है. यानी इसकी कीमत किसी लग्जरी कार या बंगले से भी ज्यादा हो सकती है.

विज्ञापन

125 करोड़ रुपये का भी है एक iPhone

Stuart Hughes iPhone 5 Black Diamond भी दुनिया के सबसे महंगे फोन्स में शामिल है. इसकी कीमत करीब 15 मिलियम डॉलर यानी लगभग 125 करोड़ रुपये है. इसमे सॉलिड गोल्ड और ब्लैक डायमंड का इस्तेमाल किया गया है. जाहिर है, इस फोन की कीमत इसकी टेक्नोलॉजी से ज्यादा इसके लग्जरी डिजाइन और इस्तेमाल किए गए कीमती मटेरियल की वजह से है.

ये भी पढ़ें- Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले और A20 Pro चिप से लैस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

8 करोड़ रुपये से ज्यादा का Goldvish फोन

Goldvish Le Million की कीमत करीब 1 मिलियन डॉलर है यानी लगभग 8.3 करोड़ रुपये हैं. यह फोन 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से तैयार किया गया है और इसमें 120 कैरेट के VVS-1 ग्रेड हीरों का इस्तेमाल किया गया है. ऐसे में फोन आम स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा लग्जरी और कलेक्टर के तौर पर देखे जाते हैं.

Vertu का फोन भी iPhone Duo से महंगा

अगर बात ऐसे लग्जरी फोन की करें जिन्हें कमर्शियल तौर पर खरीदा जा सकता है, तो Vertu Ironflip भी iPhone Duo को पीछे छोड़ देता है. भारत में इसकी कीमत करीब 4,89,990 है. यह एक लग्जरी फोल्डेबल फोन है, जिसमें प्रीमियम मटेरियल और खास डिजाइन मिलता है. 

विज्ञापन

iPhone Duo के सामने कितनी है कीमत?

अगर सिर्फ तुलना करें तो iPhone Duo 2TB की कीमत करीब 4,49,900 रुपये है, जबकि Vertu Ironflip करीब 4,89,990 रुपये का है. वहीं डायमंड और गोल्ड से बने कस्टम फोन की कीमत करोड़ों से लेकर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा तक पहुंच जाती है. यानी iPhone Duo महंगा जरूर है, लेकिन लग्जरी फोन की दुनिया में इसकी कीमत अभी भी कई मॉडलों के सामने काफी कम है.

ये भी पढ़ें- iPhone Duo की कीमत में आ जाएंगी ये धांसू कारें, कुछ का दाम तो फोन से भी कम, देख लें लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source 1- LuxHabitat
Source 2- Vertu

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola