आजकल युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच iPhone का क्रेज तेजी से बढ़ा है. लेकिन नया iPhone हर किसी के बजट में नहीं होता, इसलिए कई लोग सेकंड हैंड या यूज्ड iPhone खरीदने का विकल्प चुनते हैं. ऐसे फैसले कई बार सही भी साबित हो सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के पुराना iPhone खरीदना अक्सर भारी नुकसान का भी कारण बन जाता है. बाहर से फोन बिल्कुल सही दिखे, यह जरूरी नहीं कि अंदर से भी वह अच्छी स्थिति में हो. ऐसे में खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातें जानना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Jio AI Call Agent: फोन कॉल के बीच AI बुक करेगा कैब और रेस्टोरेंट, Jio का नया फीचर है कमाल
सबसे पहले खरीद का बिल और वारंटी जरूर देखें
अगर आप किसी व्यक्ति या ऑनलाइन सेलर से पुराना iPhone खरीद रहे हैं, तो सबसे पहले उससे फोन का ओरिजिनल बिल, इनवॉइस या परचेज प्रूफ जरूर मांगें. इससे यह पता लगाने में आसानी होगी कि फोन कब खरीदा गया था और क्या वह अभी भी वारंटी में है या नहीं. बिल होने से यह भी भरोसा बढ़ता है कि फोन चोरी नहीं है. अगर सेलर बिल देने में किसी तरह की टाल-मटोल करें, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए.
बैटरी हेल्थ
पुराने iPhone में सबसे जरूरी चीजों में से एक उसकी बैटरी हेल्थ है. इसे देखने के लिए फोन की Settings > Battery > Battery Health & Charging में जाएं. अगर बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा है, तो फोन सामान्य इस्तेमाल के लिए ठीक माना जा सकता है. लेकिन अगर यह बहुत कम है, तो आपको जल्दी बैटरी बदलवानी पड़ सकती है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा.
सीरियल नंबर और IMEI से फोन की असली जानकारी जांचें
यूज्ड iPhone खरीदते समय फोन का सीरियल नंबर और IMEI जरूर चेक करें. इसके लिए Settings > General > About में जाकर डिटेल देखी जा सकती है. सीरियल नंबर की मदद से Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन की वारंटी, मॉडल और सर्विस हिस्ट्री जैसी जानकारी जांची जा सकती है. इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि फोन असली है या नहीं, कितने समय से इस्तेमाल हो रहा है और उसमें पहले कोई बड़ी समस्या तो नहीं रही.
डिस्प्ले, True Tone और Face ID को नजरअंदाज न करें
पुराने iPhone में डिस्प्ले की स्थिति जरूर जांचें. फोन की स्क्रीन पर दाग, टच की दिक्कत, लाइन या रंग बदलने जैसी समस्या नहीं होनी चाहिए. साथ ही True Tone फीचर चेक करें, क्योंकि कई बार लोकल डिस्प्ले लगाने पर यह काम नहीं करता. अगर फोन में Face ID वाला मॉडल है, तो Face ID को भी सेट करके देख लें. अगर यह सही तरह काम नहीं कर रहा, तो बाद में आपको परेशानी और खर्च दोनों उठाने पड़ सकते हैं.
कैमरा, बॉडी और ग्लास की हालत भी अच्छी तरह परखें
फोन खरीदने से पहले उसके फ्रंट और रियर कैमरे, स्पीकर, माइक्रोफोन, चार्जिंग पोर्ट और बटन भी टेस्ट कर लें. इसके अलावा फोन की बॉडी पर ज्यादा डेंट, गहरे स्क्रैच या आगे-पीछे के ग्लास में क्रैक तो नहीं है, यह भी ध्यान से देखें. मामूली खरोंच आम बात हो सकती है, लेकिन टूटा हुआ ग्लास या खराब कैमरा बाद में बड़ा खर्च बन सकता है. अगर ये तमाम चीजें सही है, तभी जाकर पुराना iPhone खरीदे.
यह भी पढ़ें: WhatsApp चलाने के लिए अब देने पड़ेंगे पैसे? जानिए क्या मिलेगा खास जो फ्री वर्जन में नहीं,
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines