iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है. कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी कनेक्टिविटी और डिजाइन से जुड़ बदलाव किए हैं. हालांकि इन अपग्रेड्स के साथ कीमत भी काफी बढ़ा गई है. इस बार iPhone 18 Pro 1,64,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है जबकि iPhone 17 Pro को पिछले साल 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. ऐसे में अगर आप iPhone 17 Pro से नए मॉडल पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो सिर्फ कैमरा ही नहीं इन बदलावों को भी समझना जरूरी है.
iPhone 18 Pro सीरीज में क्या हुआ अपग्रेड
1. कैमरे में आया सबसे बड़ा बदलाव
iPhone 18 Pro सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका कैमरा है. नए फोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें पहली बार फिजिकल मैकेनिकल अपर्चर कंट्रोल मिलता है. लेंस मे 6 लेजर कट ब्लेड लगाए गए हैं, जो अपर्चर को 4 लेवल f/1.48, f/1.8, f/2.8 और f/4.0 पर सेट कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
पोर्ट्रेट और लो-लाइट होगी अच्छी फोटोग्राफी
इस बदलाव का फायदा खासतौर पर कम रोशनी में फोटो लेना और पोर्ट्रेट शॉट्स में मिल सकता है. कैमरा जरुरत के हिसाब से डेप्थ ऑफ फील्ड बदल सकता है. यानी ग्रुप फोटो में बैकग्राउंड को ज्यादा शार्प रखा जा सकता है, जबकि पोर्ट्रेट में इसे सॉफ्ट करने में मदद मिलेगी.
नए कैमरा फीचर्स भी शामिल
iPhone 18 Pro में Smart Focus Tracking, नए Cinematic Video Effects, नए Photographic Styles और Apple Reference Image जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. खास बात यह है कि Apple ने डेवलपर्स के लिए अपर्चर कंट्रोल का API भी उपलब्ध कराया है.
---विज्ञापन---
2. A20 Pro चिप से बढ़ेगी परफॉर्मेंस
iPhone 17 Pro में 3nm प्रोसेस पर तैयार A19 Pro चिप दिया गया था. वहीं नए iPhone 18 Pro में A20 Pro चिप मिलता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. इससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार की उम्मीद है.
A20 Pro में 6-कोर CPU
A20 Pro में 6-core CPU दिया गया है. इसमें चार एफिशिएंसी कोर और दो हाई परफॉर्मेंस सुपर कोर शामिल हैं. Apple क मुताबिक ये चिप खासतौर पर iOS 27 में मौजूद मशीन लर्निंग और AI फीचर्स को संभालने के लिए तैयार की गई है.
---विज्ञापन---
3. Neural Engine और GPU भी हुए बेहतर
AI और मशीन लर्निंग से जुड़े कामों के लिए iPhone 18 Pro में Dual 16-core Neural Engine दिया गया है. यह iPhone 17 Pro के 16-core Neural Engine की तुलना में ज्यादा कोर डेंसिटी देता है.
GPU की बात करें तो नए मॉडल में 7-core GPU मिलता है Apple के मुताबिक, ग्राफिक परफॉर्मेंस में करीब 40 प्रतिशत तक सुधार हुआ है. साथ ही मेमोरी बैंडविड्थ भी 50 फीसदी ज्यादा है. इसका फायदा गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और AI बेस्ड फीचर्स इस्तेमाल करते समय देखने को मिल सकता है.
---विज्ञापन---
4. नया Vapor Chamber देगा बेहतर कूलिंग
ज्यादा पावरफुल प्रोसेसेर के साथ फोन को ठंडा रखना भी जरूरी है. इसको ध्यान में रखते हुए iPhone18 Pro में दूसरी पीढ़ी का Vapor Chamber दिया गया है.
लंबे समय तक बनी रहेगी परफॉर्मेंस
Apple का दावा है कि भारी लोड के दौरान यह कूलिंग सिस्टम iPhone 17 Pro की तुलना में 40 फीसदी तक बेहतर sustained processing performance दे सकता है. इसका मतलब है कि लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या दूसरे हैवी टास्क करने पर परफॉर्मेंस को ज्यादा देर तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
---विज्ञापन---
5. Dynamic Island अब पहले से छोटा
फोन के फ्रंट में भी छोटा लेकिन ध्यान देने वाला बदलाव किया गया है. iPhone 18 Pro का Dynamic Island अब पहले के मुकाबले कम फिजिकल स्पेस लेता है. इससे डिस्प्ले पर कंटेंट के लिए ज्यादा जगह मिलती है.
एक साथ दिखेंगी तीन Live Activities
Apple के मुताबिक, नया डिजाइन एक साथ तीन Live Activities दिखाने में सक्षम है. यानी स्पोर्ट्स स्कोर, डिलीवरी अपडेट या दूसरी लाइव जानकारी को स्क्रीन पर ज्यादा आसानी से देखा जा सकता है.
6. बैटरी बैकअप में भी हुआ इजाफा
iPhone 18 Pro सीरीज में बैटरी को लेकर भी सुधार किया गया है. iPhone 17 Pro में 33 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया था. वहीं iPhone 18 Pro में यह आंकड़ा बढ़कर 36 घंटे तक पहुंच गया है.
Pro Max में 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक
iPhone 18 Pro Max में वीडियो प्लेबैक टाइम 45 घंटे तक है. इसके मुकाबले iPhone 17 Pro Max में 39 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दिया गया था. इसके अलावा नए मॉडल में करीब 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज होने की क्षमता बताई गई है.
7. Apple का अपना C2 मॉडेम
कनेक्टिविटी के मामले में भी Apple ने बड़ा कदम उठाया है. iPhone 18 Pro में Qualcomm मॉडेम की जगह कंपनी का खुद का C2 मॉडेम दिया गया है. अमेरिका में यह mmWave सपोर्ट भी बरकरार रखता है.
कनेक्टिविटी पर Apple का बढ़ता कंट्रोल
C2 मॉडेम Apple के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि कंपनी लंबे समय से अपनी कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. अपने मॉडेम के साथ Apple को हार्डवेयर और कनेक्टिविटी के बीच बेहतर इंटीग्रेशन पर ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है.
डिजाइन में भी किए गए बदलाव
iPhone 18 Pro का ओवरऑल डिजाइन iPhone 17 Pro जैसा ही नजर आता है, लेकिन रियर पैनल में बदलाव किया गया है. नए मॉडल में Glacier, Burgundy, Silver और Black चार फिनिश मिलती हैं. Apple ने iPhone 17 Pro के टू-टोन रियर ग्लास लुक को हटा दिया है. नए मॉडल में ज्यादा यूनिफाइड कलर फिनिश दी गई है, जिससे फोन का रियर पहले से अलग नजर आता है.
कीमत में भी 30 हजार रुपये का फर्क
- iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, जबकि iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपये से शुरू होती है. यानी शुरुआती कीमत में 30,000 रुपये का अंतर है.
- iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये थी. वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. यानी यहां भी शुरुआती कीमत में 30,000 रुपये बढ़ें हैं.
अपग्रेड करना कितना सही?
iPhone 18 Pro में कैमरे के मैकेनिकल अपर्चर से लेकर A20 Pro चिप, बेहतर कूलिंग, लंबी बैटरी, छोटा Dynamic Island, बेहतर ग्राफिक्स और Apple के C2 मॉडेम तक कई बदलाव किए गए हैं. हालांकि, इसकी कीमत भी पिछले मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा है. ऐसे में iPhone 17 Pro यूजर्स के लिए अपग्रेड का फैसला इस बात पर डिपेंड करेगा कि उन्हें इन नए फीचर्स की कितनी जरूरत है और वे फोन का इस्तेमाल किस तरह करते हैं.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च, जानें कब शुरू होगी प्री-बुकिंग और बिक्री समेत बाकी जानकारी