iPhone 18 Pro: अगर आप iPhone 18 Pro सीरीज खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर थोड़ी निराशाजनक हो सकती है. Apple के अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत में बढ़ोतरी क खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों Pro मॉडल अमेरिका में करीब 100 डॉलर महंगे हो सकते हैं. ऐसे में भारत में भी इनकी कीमत करीब 10,000 रुपये तक बढ़नेक की संभावना है. हालांकि, अभी यह कीमत आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है.
Bloomberg के मार्क गुरमन के मुताबिक, Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत में 100 डॉलर तक की बढ़ोतरी कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत अमेरिका में 1,199 डॉलर हो सकती है, जबकि iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर थी. भारत में करीब 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
भारत में इतनी हो सकती है कीमत
पिछले साल iPhone 17 Pro को भारत में 1,34,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. रिपोर्ट सही साबित होती है तो iPhone 18 Pro की कीमत करीब 1,44,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,59,900 रुपये हो सकती है. हालांकि, ये संभावित कीमतें हैं.
सितंबर में हो सकती है लॉन्चिंग
Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सिंतबर में पेश किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च इवेंट 8 या 9 सिंतबर के आसपास हो सकता है. हालांकि Apple ने अभी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
---विज्ञापन---
ये भी पढे़ं- iPhone 18 सीरीज में होंगे 10 बड़े बदलाव! बैटरी से कैमरे और चिप तक, जानें क्या होगा खास
कैसा रहेगा iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन?
इधर लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में इस बार डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा Apple नए कलर ऑप्शन पर ज्यादा ध्यान दे सकता है. कंपनी Dark Cherry, Silver, Dark Grey और Light Blue जैसे कलर में टेस्टिंग कर रही है.
---विज्ञापन---
डिस्प्ले और Dynamic Island
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. स्क्रीन साइज में बदलाव की संभावना कम है. हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple Dynamic Island का आकार करीब 35 फीसदी तक छोटा कर सकता है.
A20 Pro चिपसेट से होगा लैस
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 18 Pro मॉडल में नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबित यह चिप TSMC की एडवांस 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार की जा सकती है. इससे फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार देखनो को मिल सकता है.
---विज्ञापन---
कैसा होगा iPhone 18 Pro सीरीज का कैमरा?
कैमरा सेटअप में भी इस बार बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. iPhone 18 Pro सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. जिसमें तीनों कैमरों के 48 मेगापिक्सल के होने की बात कही जा रही है. वहीं, iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh के बीच बैटरी मिलने की अफवाह है.
iOS 27 और स्मार्ट Siri
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज iOS 27 के साथ आ सकती है. इसके अलावा Apple Siri को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी कर रह है. रिपोर्ट्स में नए और बेहतर Siri AI फीचर्स मिलने की बात कही गई है.
---विज्ञापन---
ये भी पढे़ं- iPhone खरीदने वालों के लिए झटका, इस साल नहीं आएगा iPhone 18! Apple बदलेगा लॉन्च प्लान
Source- Bloomberg