iPhone 18 Pro Max Leaks: हर साल की तरह इस बार भी Apple के अगले iPhone को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर iPhone 18 Pro Max का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इंटरनेट पर सामने आ रही रिपोर्ट्स और लीक्स ने इसके फीचर्स को लेकर चर्चा तेज कर दी है. कहा जा रहा है कि इस बार Apple अपने नए फ्लैगशिप फोन में बड़ी बैटरी, बेहतर AI फीचर्स, नया डिजाइन फिनिश और अपग्रेडेड कैमरा देने की तैयारी कर रहा है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस बार iPhone 18 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन भी अलग हो सकती है.

iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग को लेकर क्या है चर्चा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पहले लॉन्च कर सकता है, जबकि बेस मॉडल iPhone 18 को 2027 तक के लिए टाला जा सकता है. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. माना जा रहा है कि सितंबर 2026 में Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट हो सकता है जिसमें Pro मॉडल्स पेश किए जाएंगे.

---विज्ञापन---

डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम

लीक्स के अनुसार Apple इस बार डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं करेगा. iPhone 17 Pro Max में जो बदलाव देखने को मिले थे, उसी डिजाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि कुछ नए कलर ऑप्शन जरूर देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स में डार्क चेरी, सिल्वर, लाइट ब्लू और डार्क ग्रे जैसे नए रंगों का जिक्र किया गया है. बताया जा रहा है कि डार्क चेरी कलर इस बार का खास हाइलाइट बन सकता है. इसके अलावा Apple इस बार टू टोन डिजाइन हटाकर ज्यादा क्लीन और सिंगल टोन फिनिश दे सकता है. 

---विज्ञापन---

डिस्प्ले में मिल सकते हैं बड़े सुधार

iPhone 18 Pro Max के फ्रंट डिजाइन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कहा जा रहा है कि Apple Dynamic Island का साइज करीब 35 प्रतिशत तक छोटा कर सकता है. इससे स्क्रीन पर ज्यादा स्पेस मिलेगा और डिस्प्ले पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आ सकता है.

---विज्ञापन---

फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले बरकरार रहने की उम्मीद है, जबकि Pro मॉडल में 6.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. लीक्स के मुताबिक Apple नए LTPO+ डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे बेहतर कलर क्वालिटी और ज्यादा बैटरी एफिशिएंसी देखने को मिल सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ं-Cooler को लगातार कितने घंटे चलाना चाहिए, क्या रातभर कूलर चलाने से फुंक सकती है मोटर?

---विज्ञापन---

परफॉर्मेंस और बैटरी में होगा बड़ा अपग्रेड

iPhone 18 Pro Max में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह चिप TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार होगी. इससे फोन में लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा परफॉर्मेंस और करीब 30 प्रतिशत बेहतर पावर एफिशिएंसी देखने को मिल सकती है. बैटरी को लेकर भी अच्छी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में 5100mAh से 5200mAh तक की बैटरी मिल सकती है. तुलना करें तो iPhone 17 Pro Max में 5088mAh बैटरी दी गई थी. हालांकि भारत जैसे देशों में फिजिकल सिम ट्रे वाले मॉडल में बैटरी थोड़ी छोटी हो सकती है.

कैमरा सेक्शन में मिल सकते हैं नए फीचर्स

Apple इस बार कैमरा में कुछ अहम सुधार कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में फिर से तीन 48 मेगापिक्सल कैमरे दिए जा सकते हैं, जिनमें मेन, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल होंगे. लीक्स में दावा किया गया है कि Apple मेन कैमरे में वैरिएबल अपर्चर टेस्ट कर रहा है. इससे यूजर्स कैमरे में आने वाली लाइट को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे और फोटो में ज्यादा नैचुरल डेप्थ इफेक्ट मिलेगा. वहीं फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का Centre Stage सेल्फी कैमरा मिल सकता है.

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स पर रहेगा फोकस

iPhone 18 Pro Max में iOS 27 मिलने की उम्मीद है. इस बार सबसे बड़ा बदलाव Siri में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार Apple, Google Gemini मॉडल्स की मदद से Siri को ज्यादा स्मार्ट और AI आधारित बना सकता है.  इसके अलावा सैटेलाइट कनेक्टिविटी को भी पहले से ज्यादा बेहतर किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि भविष्य में यह फीचर सिर्फ इमरजेंसी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेटवर्क न होने पर इंटरनेट एक्सेस भी उपलब्ध करा सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत

फिलहाल माना जा रहा है कि Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च करेगा. यह इवेंट इसलिए भी खास हो सकता है क्योंकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी के नए CEO जॉन टर्नस पहली बार iPhone लॉन्च इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं.

याद दिला दें कि iPhone 17 Pro Max भारत में 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, जबकि iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी.

ये भी पढे़ं- MacBook खरीदने का बेस्ट मौका! ₹50 हजार से कम में मिल रहा MacBook Neo