Apple के सबसे बड़े iPhone लॉन्च का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है. कंपनी 9 सिंतबर 2026 को अपना बड़ा Apple Event करने वाली है और अब इसमें सिर्फ 4 दिन बाकी हैं. इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की एंट्री होने की उम्मीद है. हालांकि कंपने ने अभी तक नए iPhones के नाम, फीचर्स और कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में भारतीय खरीदारों की नजर अब इस बात पर है कि iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कितनी होगी और इसकी बिक्री कब शुरू होगी.
9 सितंबर को होगा Apple Event
Apple ने 9 सितंबर 2026 को होने वाले अपने इवेंट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे IST से शुरू होगा. इसी इवेंट में नए iPhones से पर्दा उठने की उम्मीद है. फिलहाल iPhone 18 Pro Max का लॉन्च होना रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित है, क्योंकि Apple ने मॉडल का नाम आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है.
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर अभी Apple की तरह से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि लीक्स और रिपोर्ट्स में इस साल कीमत बढ़ने की संभावना जताई गई है. ऐसे में अगर आप अभी iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ दिन रुककर नए मॉडल की कीमत और फीचर्स सामने आने का इंतजार करना बेहतर हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी डिटेल
कब शुरू हो सकती है प्री-बुकिंग?
रिपोर्टस के मुताबिक कंपनी 9 सिंतबर को लॉन्च के बाद नई iPhone सीरीज की प्री ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर से शुरू कर सकती है. खास बात ये है कि इस बार संभावित प्री ऑर्डर डेट शानिवार को पड़ रही है. हालांकि, Apple ने अभी तक प्री-ऑर्डर की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple 12 सितंबर को रात 12 बजे Pacific Time पर प्री-ऑर्डर शुरू कर सकती हैं. भारत के समय के हिसाब से यह करीब 12.30 IST होगा, यानी दोपहर 12 बजे. हालांकि, इस समय की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल इसे संभावित टाइमिंग के तौर पर ही देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें- iPhone खरीदने वालों के लिए झटका, इस साल नहीं आएगा iPhone 18! Apple बदलेगा लॉन्च प्लान
18 सितंबर से शुरू हो सकती है बिक्री
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max की रिटेल बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है. यानी संभावित तौर पर 9 सितंबर को फोन लॉन्च होगा, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं और 18 सितंबर से ग्राहक इसे खरीद पाएंगे। लेकिन प्री-ऑर्डर और सेल की दोनों तारीखें अभी आधिकारिक नहीं हैं.
क्या अभी iPhone 17 Pro Max खरीदना सही?
iPhone 18 Pro Max के लॉन्च में अब सिर्फ चार दिन बाकी हैं.ऐसे में अगर कोई iPhone 17 Pro Max खरीदने की तैयारी कर रहा है तो उसके लिए थोड़ा इंतजार करना समझदारी होगा.छ ही दिनों में नए मॉडल की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की तस्वीर साफ हो जाएगी. इसके बाद कम्पेयर करके फोन लेना सही होगा.
Apple का शेड्यूल
| तारीख | भारत में समय/स्थिति | |
| Apple iPhone इवेंट | 9 सितंबर 2026 | रात 10:30 बजे IST |
| iPhone 18 Pro Max की घोषणा | 9 सितंबर 2026 | संभावित |
| प्री-ऑर्डर शुरू | 12 सितंबर 2026 | संभावित, आधिकारिक पुष्टि नहीं |
| रिटेल बिक्री शुरू | 18 सितंबर 2026 | संभावित |
नोट- Apple ने फिलहाल सिर्फ 9 सितंबर के इवेंट की पुष्टि की है. प्री-ऑर्डर और बिक्री की तारीखें अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई हैं. इसलिए इन दोनों तारीखों में बदलाव भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro के कलर हुए लीक, इस बार ब्लैक की हो सकती है वापसी, सामने आए 3 नए शेड्स
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
20 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
22 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
23 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines