दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में नई iPhone 18 सीरीज को लेकर बैटरी और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर बड़े अपग्रेड सामने आए हैं. कंपनी ने अपने प्रो मॉडल्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बैटरी बैकअप को काफी बेहतर किया है. इसके साथ ही, लंबे समय तक गेमिंग या हेवी टास्क के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए एक नया कूलिंग सिस्टम भी पेश किया गया है. ऐपल इवेंट 2026 में दी गई जानकारी के मुताबिक, iPhone 18 Pro एक बार फुल चार्ज करने पर 24 घंटे तक का बैकअप देता है. वहीं, बड़े साइज वाले iPhone 18 Pro Max में यह क्षमता 30 घंटे तक पहुंच जाती है. इसका मतलब है कि सामान्य से लेकर भारी इस्तेमाल के बावजूद यूजर्स को बार-बार फोन चार्जर के पास ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
दुनिया का पहला iPhone कितने रुपये का था, Apple ने भारत में क्यों नहीं किया था लॉन्च?
15 मिनट में 50% चार्जिंग स्पीड
बैटरी कैपेसिटी बढ़ाने के साथ-साथ चार्जिंग स्पीड पर भी खास काम किया गया है. नए मॉडल्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन मात्र 15 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है. जो लोग दिनभर भागदौड़ में रहते हैं और जिनके पास ज्यादा देर फोन प्लग-इन करने का समय नहीं होता, उनके लिए यह फीचर काफी मददगार साबित होगा.
फोन को ठंडा रखेगा नेक्स्ट-जेन वेपर चैंबर
हाई परफॉर्मेंस और तेज चार्जिंग के दौरान अक्सर फोन के गर्म होने की समस्या आती है. इससे निपटने के लिए iPhone 18 Pro में नेक्स्ट-जेनरेशन वेपर चैंबर कूलिंग तकनीक दी गई है. नए वेपर चैंबर का सरफेस एरिया iPhone 17 Pro की तुलना में 3 गुना बड़ा है. इस सिस्टम के भीतर डीआयनाइज्ड पानी लगातार घूमता रहता है. यह तकनीक फोन के अंदर बनने वाली गर्मी को तेजी से बाहर निकालती है, जिससे डिवाइस ज्यादा देर तक ठंडा बना रहता है और बिना लैग के स्मूथ काम करता है. बैटरी लाइफ, सुपरफास्ट चार्जिंग और इस एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम का यह तालमेल iPhone 18 Pro सीरीज को परफॉर्मेंस के मामले में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाता है.
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की क्या है खासियतें? Apple ने किया खुलासा
Apple iPhone 18 Pro और Pro Max की खासियतें
दिग्गज टेक कंपनी ऐपल ने अपने ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में अपने सबसे दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का बाहरी डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही रखा है, लेकिन कंपनी ने इनके कैमरे, प्रोसेसर, बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बड़े बदलाव किए हैं.
वेरिएबल अपर्चर वाला नया 48MP कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए प्रो मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 6 पतले ब्लेड वाला वेरिएबल-अपर्चर सिस्टम मौजूद है. यह तकनीक कम या ज्यादा रोशनी में अपने आप तालमेल बैठाकर शानदार तस्वीरें क्लिक करने में मदद करती है. प्रोफेशनल यूजर्स के लिए ऐपल ने अब व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड, अपर्चर और हिस्टोग्राम को खुद सेट करने की छूट दी है. साथ ही, नए फोटोग्राफिक स्टाइल से तस्वीरों में मनचाहा टेक्सचर और रेट्रो लुक जोड़ा जा सकता है. वीडियो शूट करने वालों के लिए 4K डॉल्बी विजन HDR सपोर्ट दिया गया है, जिसमें रिकॉर्डिंग के बाद भी सिनेमैटिक इफेक्ट जोड़े जा सकेंगे.
Siri में स्मार्ट AI और नया eSIM फीचर
ऐपल ने स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को समझने वाला नया Siri अनुभव पेश किया है. यह फीचर iOS 27 के साथ शुरुआती दौर में इंग्लिश बीटा में आएगा, जबकि अक्टूबर में फ्रेंच, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली और स्पैनिश भाषाओं में उपलब्ध होगा. इसके अलावा, iOS 27 में नया iPhone हैंडऑफ फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स एक ही eSIM को दो अलग-अलग iPhone पर आसानी से स्विच कर सकेंगे.
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत
ऐपल ने iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर यानी भारतीय करेंसी में लगभग 1,14,000 रुपए रखी गई है. हालांकि, भारत में स्थानीय टैक्स और कस्टम ड्यूटी जुड़ने के बाद रिटेल कीमत में बदलाव संभव है. सीरीज के सबसे टॉप और बड़े मॉडल यानी iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर तय की गई है. भारतीय करेंसी के हिसाब से इसका सीधा कंवर्जन लगभग 1,23,500 रुपए के करीब बनता है.
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
18 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
20 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
21 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines