Apple हर साल अपने नए iPhone लॉन्च के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचाता है। इस बार भी कंपनी iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर 2025 को Awe-Dropping इवेंट में पेश करने जा रही है। इस सीरीज में चार मॉडल होंगे- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। लॉन्च से पहले ही इन फोनों की कीमतों और फीचर्स को लेकर काफी चर्चा है। आइए जानते हैं इनकी डिटेल।
अमेरिका में iPhone 17 सीरीज की प्राइज
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार अमेरिका में कीमतें पहले से ज्यादा होंगी।
- iPhone 17 का बेस मॉडल 799 डॉलर (लगभग 70,000) से शुरू हो सकता है।
- iPhone 17 Air की कीमत 900 डॉलर (लगभग 79,000) तक हो सकती है।
- iPhone 17 Pro लगभग 1,099 डॉलर (लगभग 96,500) में आ सकता है।
- सबसे प्रीमियम iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,200 डॉलर (लगभग 1,05,000) तक पहुंच सकती है।
भारत में iPhone 17 की एक्सपेक्डेट प्राइज
भारत में iPhone खरीदने वालों के लिए भी यह सीरीज थोड़ी महंगी साबित हो सकती है।
- iPhone 17 लगभग 79,990 रुपये से शुरू हो सकता है।
- iPhone 17 Air की कीमत 99,990 रुपये हो सकती है।
- iPhone 17 Pro लगभग 1,24,990 रुपये तक हो सकता है।
- वहीं, iPhone 17 Pro Max 1,59,990 से 1,64,990 रुपये के बीच की कीमत पर लॉन्च हो सकता है।
ये भी पढ़ें- iPhone 17: Apple इवेंट इनवाइट में छिपे दो सीक्रेट फीचर्स, क्या मिलेगा नया?
iPhone 17: बेस मॉडल की झलक
iPhone 17 को A19 चिप और iOS 26 पर पेश किया जाएगा। इसमें 6.1-इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कैमरे में 48MP का प्राइमरी और 24MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह मॉडल उन लोगों के लिए बेहतर है जो iPhone चाहते हैं लेकिन Pro मॉडल जितना खर्च नहीं करना चाहते।
iPhone 17 Air: सबसे पतला iPhone
Apple का यह नया मॉडल सिर्फ 5.5mm मोटा होगा, जो इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बनाता है। इसमें 6.6-इंच OLED डिस्प्ले और A19 चिप होगी। कैमरे में 48MP का रियर और 24MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन खासकर उन लोगों के लिए है जो स्टाइलिश और स्लिम डिजाइन पसंद करते हैं।
iPhone 17 Pro: प्रोफेशनल्स के लिए
iPhone 17 Pro में A19 Pro चिप (3nm टेक्नोलॉजी) और 12GB RAM दी जाएगी। इसमें 6.3-इंच ProMotion OLED डिस्प्ले, Dynamic Island और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। कैमरा सेटअप ट्रिपल 48MP लेंस के साथ होगा – मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो। यह मॉडल प्रोफेशनल्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास है।
iPhone 17 Pro Max: अल्टीमेट फ्लैगशिप
सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro Max होगा। इसमें 6.9-इंच ProMotion OLED डिस्प्ले, A19 Pro चिप और 12GB RAM दी जाएगी। कैमरा में ट्रिपल 48MP लेंस के साथ 10x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप लेंस भी शामिल होगा। बैटरी और कूलिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है।
ये भी पढ़ें- iPhone 17 के पहले 16 सीरीज पर धमाकेदार डिस्काउंट, कहां मिलेगी डील?
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
12 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines