Flipkart Freedom Sale में iPhone लेने का सोच रहे लोगों के लिए अच्छी डील है. सेल में iPhone 15 से iPhone 17 तक के मॉडल पर ऑफर मिल रहे हैं. इनमें iPhone 17 Pro Max पर ग्राहकों को खास बचत का मौका दिया जा रहा है. बैंक ऑफर का फायदा उठाकर इस फोन पर 16000 तक री बचत की जा सकती है.
iPhone 17 Pro Max पर 16 हजार रुपये की बचत
iPhone 17 Pro Max कि पिछले साल सिंतबर में 1,49,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब फ्लिपकार्ट सेल में ये फोन 1,41,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत 8 हजार रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है. इस तरह ग्राहक कुल 16 हजार रुपये बचा सकते हैं.
बैंक ऑफर का भी मिलेगा फायदा
iPhone 17 Pro Max पर सिर्फ कीमत में कटौती ही नहीं बल्कि कई बैंक डिस्काउंट भी मिल रहे हैं. ग्राहक आपनी पात्रता मुताबिक इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके इसकी कीमत और कम की जा सकती है. हालांकि पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडिशन पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें- Jio का सबसे सस्ता 5G प्लान! 200 रुपये से भी कम है कीमत, जानें क्या-क्या मिलेगा
6.9 इंच का OLED डिस्प्ले
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत तक है. डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए कंपनी ने Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया है. इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है.
A19 चिपसेट से लैस है फोन
परफॉर्मेंस के लिए iPhone 17 Pro Max में Apple का A19 चिपसेट दिया गया है जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसके साथ Apple GPU भी मिलता है. यानी फोन को हैवी टास्क और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार परफॉर्मेंस देने के हिसाब से तैयार किया गया है.
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
कैमरा की बात करें तो iPhone 17 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमर सेटअप मिलता है. इसके तीनों सेंसर 48-48 मेगाापिक्सल के हैं. इसमें अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18 मेगापिक्सल का मल्टी-आस्पेक्ट कैमरा दिया गया है.
ये भी पढ़ें- 120W के फास्ट चार्जर से 18W वाले फोन को चार्ज करना सुरक्षित है? जानें बैटरी खराब होगी या नहीं
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 hr agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
3 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
4 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
4 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
21 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
23 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines