Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज बाजार में आ चुकी है और इसी के साथ पिछले साल के iPhone 17 Pro का बड़ा ऑफर देखने को मिल रहा है. रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro के 256जीबी मॉडल को कई ऑफर्स के साथ काफी कम प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है. यहां फोन की कीमत 56,990 रुपये तक पहुंच रही है. हालांकि इस कीमत का फायदा लेने के लिए एक्सचेंज, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक जैसी शर्तें पूरी करनी होंगी.
iPhone 17 Pro पर 77 हजार रुपये तक का फायदा
रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro 256GB की कीमत 1,34,900 रुपये लिस्टेड है. इस पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद फोन की कीमत 1,24,990 रुपये रह जाती है. इसके अलावा 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट, 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक मिल सकता है. सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 56,990 रुपये बताई गई है.
कैसे 56,990 रुपये में मिलेगा iPhone 17 Pro?
यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है. रिलायंस डिजिटल के ऑफर में दिखाई गई 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू iPhone 15 Pro को एक्सचेंज करने के आधार पर है. इसका मतलब यह नहीं है कि हर ग्राहक को 55,000रुपये की एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी. पुराने फोन का मॉडल उसकी कंडीशन और एक्सचेंज के समय मिलने वाली वैल्यू के हिसाब से लास्ट प्राइज बदल सकती है.
ऑफर लेने से पहले ये बात जरूर देखें
56,990 रुपये की कीमत को संभावित प्रभावी कीमत के तौर पर देखना चाहिए. अगर आपक पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू कम है या आप किसी ऑफर के लिए पात्र नहीं है तो अंतिम कीमत बढ़ सकती है. इसलिए खरीदरी करने से पहले पुराने फोन की वास्तविक एक्सचेंज वैल्यू और बैंक कैशबैक समेत सभी ऑफर्स की शर्तें जरूरी जांच लें.
iPhone 17 Pro Max भी 71,990 रुपये में
रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro Max 256GB पर भी इसी तरह का ऑफर दिया जा रहा है. इसकी MRP 1,49,900 रुपये है. इसमें 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद कीमत 1,39,990 रुपये रह जाती है. इसके बाद 55,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक लागू करने पर इसकी प्रभावी कीमत 71,990 रुपये तक पहुंच जाती है.
ऐसे सस्ते में खरीदें सकते हैं iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max पर भी 71,990 रुपये की कीमत हर ग्राहक के लिए फिक्स नहीं है. यहां मिलने वाली एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी. इसके अलावा बैंक कैशबैक और दूसरे ऑफर्स की पात्रता भी देखनी होगी. इसलिए सार डिस्काउंट के बाद लास्ट प्राइज जरूर देखें.
iPhone 18 Pro से कितना सस्ता है iPhone 17 Pro?
Apple ने भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू कर दी है. इनके 256GB बेस मॉडल की शुरुआती कीमत क्रमशः 1,64,900 रुपये और 1,79,900 रुपये है. इसके मुकाबले रिलायंस डिजिटल का ऑफर iPhone 17 Pro को काफी कम प्रभावी कीमत पर खरीदने का मौका देता है.
56,990 रुपये वाली डील में ये बात न भूलें
iPhone 17 Pro की 56,990 रुपये वाली कीमत सुनने में काफी कम लगती है, लेकिन यह कीमत सभी ग्राहकों के लिए सीधे तौर पर लागू नहीं है. इसके लिए एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक मिलना जरूरी है. इसलिए ऑफर का फायदा उठाने से पहले अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और सभी लागू शर्तों को जरूर चेक करें.
ये भी पढे़ं- नया खरीदा iPhone असली है या नकली, ऐसे मिनटों में करें चेक, फोन में देखें ये चीजें
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
6 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
23 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Reliance Digital
First published on:
Know More: Editorial Guidelines