नया खरीदा iPhone असली है या नकली, ऐसे मिनटों में करें चेक, फोन में देखें ये चीजें

नया iPhone 1खरीदने के बाद सिर्फ बॉक्स और Apple लोगो देखकर संतुष्ट न हों. नकली iPhone बिल्कुल असली जैसा दिख सकता है. यहां जानते हैं कैसे पहचान करें की iPhone असली है या नकली.

real or fake iPhone

नया iPhone खरीदने के बाद सिर्फ बॉक्स और Apple लोगो देखकर संतुष्ट न हों, हो सकता है आपका खरीदा iPhone नकली हो.

विज्ञापन

अगर आपने नया iPhone 18 Pro या  iPhone 18 Pro Max खरीदा है, या iPhone का कोई और मॉडल खरीदा है तो इस्तेमाल करने से पहले एक बार फोन को अच्छी तरह चेक जरूर कर लें. महंगे iPhone की कापी भी अब इतनी बारीकी से तैयार की जाती है कि सिर्फ देखकर असली और नकली फोन में फर्क करना आसान नहीं होता. कंपनी का लोगो, डिजाइन और बॉक्स देखकर ही फोन को असली मान लेना सही नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप फोन की सेटिंग्स, सॉफ्टवेयर, Siri, कैमरा, सीरियल नंबर और IMEI जैसी चीजों को चेक कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें iPhone असली है या नकली

iPhone की असली पहचान करने के लिए सबसे पहले Settings खोलें. इसके बाद General और फिर About में जाएं. यहां आपको फोन का मॉडल नाम, मॉडल नंबर, सीरियल नंबर, IMEI, iOS वर्जन और स्टोरेज जैसी जरूरी जानकारी दिखाई देगी. इन जानकारियों को ध्यान से देखें. अगर iPhone के नाम पर फोन में कोई अलग ऑपरेटिंग सिस्टम या अजीब इंटरफेस दिखाई दे रहा है, तो सावधान हो जाएं.

Advertisment

बॉक्स और पैकेजिंग भी करें चेक

नया iPhone लेते समय सिर्फ फोन ही नहीं उसके बॉक्स को भी ध्यान से देखें. बॉक्स पर Apple की ब्रांडिंग, प्रिंटिंग और पैकेजिंग की फिनिश पर नजर डालें. अगर प्रिंट धुंधला है, शब्दों में स्पेलिंग की गलती है या पैकेजिंग की क्वालिटी खराब लग रही है, तो सतर्क हो जाएं. बॉक्स पर लिखी जानकारी को फोन के अंदर मौजूद डिटेल्स से भी मिलाएं. हालांकि अच्छी पैकेजिंग देखर ही फोन असली मान लेना सही नहीं है.

फोन में iOS चल रहा है या नहीं

असली iPhone Apple के iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसलिए Settings, App Store, Safari, Facetime और दूसरे Apple ऐप्स को खोलकर देखें. कुछ नकली फोन बाहर से बिल्कुल iPhone जैसे दिखते हैं, लेकिन अंदर से Android पर चलते हैं. अगर फोन में Google Google Play Store या Android से जुड़े फीचर दिखाई देते हैं, तो यह बड़ा संकेत हो सकता है कि फोन असली नहीं है.

Siri से भी करें फोन का टेस्ट

Siri Apple का वॉइस असिस्टेंट है. इसे एक्टिवेट करके कोई सामान्य सवाल पूछकर देखें. अगर Siri सही तरीके से काम करती है तो यह फोन के सॉफ्टवेयर को जांचने में मदद कर सकता है. वहीं, अगर Siri की जगह कोई दूसरा असिस्टेंट खुलता है या फीचर सामान्य तरीके से काम नहीं करता, तो फोन को लेकर सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

Serial Number और IMEI मिलाएं

फोन की सेटिंग्स में जाकर General और फिर About खोलें. यहां आपको सीरीयल नंबर और IMEI नंबर मिल जाएगा. अगर आपक पास फोन का बॉक्स है तो उस पर दिए गए नंबरों को फोन में दिख रहे नंबरों से मिलाएं .दोनों जगह जानकारी अलग है तो खरीदारी आगे बढ़ाने से पहले सेलर से इसकी वजह जरूर पूछें. इन नंबरों की जांच से फोन की पहचान से जुड़ी जानकारी मिल सकती है.

मॉडल नंबर के पहले अक्षर देखें

  • M से शुरू होने पर फोन Brand New (नया) होता है.
  • F से शुरू होने पर फोन Refurbished/Repaired (सुधरा हुआ) होता है.
  • N से शुरू होने पर फोन Replacement यूनिट होता है.

कैमरा खोलना ही काफी नहीं, फोटो खींचकर देखें

फोन में कैमरा ऐप खुल रहा है, सिर्फ इससे यह साबित नहीं होता कि iPhone असली है. कैमरा खोलकर फोटो क्लिक करें, वीडियो रिकॉर्ड करें और अलग-अलग कैमरा मोड्स को इस्तेमाल करके देखें. फोटो की क्वालिटी, फोकस और वीडियो रिकॉर्डिंग पर भी ध्यान दें. अगर फोन में एक से ज्यादा कैमरे दिए गए हैं तो सभी कैमरों को अलग-अलग टेस्ट करें. कुछ नकली या रिपेयर किए गए फोन में कैमरा सेटअप बाहर से सही दिख सकता है, लेकिन सभी कैमरे ठीक से काम नहीं करते.

विज्ञापन

सेकेंड हैंड iPhone खरीद रहे हैं तो यह जरूर देखें

अगर आप पुराना या सेकेंड हैंड iPhone खरीद रहे हैं तो सिर्फ फोन की बॉडी और स्क्रीन देखकर डील फाइनल न करें. इसकी पार्ट्स और सर्विस हिस्ट्री भी चेक करें. इससे फोन में पहलो कोई पार्ट बदला गया है या नहीं, इसकी जानकारी मिल सकती है. कुल मिलाकर iPhone खरीदते समय सिर्फ उसके लुक, बॉक्स या Apple लोगो पर भरोसा न करें. फोन की सेटिंग्स, सॉफ्टवेयर, कैमरा और जरूरी डिटेल्स जांचने के बाद ही खरीदारी करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ