Apple ने iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। ये इवेंट 9 सितंबर 2025 को होगा। कंपनी ने ‘Awe Dropping’ नाम से इनवाइट भेजा है। लेकिन खास बात यह है कि इस इनवाइट में iPhone 17 Pro के दो बड़े फीचर्स छिपे हुए हैं, जिनकी चर्चा लंबे समय से हो रही थी। इवेंट लोगो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया iPhone 17 Pro नए कलर ऑप्शन और वापर चैम्बर कूलिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
iPhone 17 Pro: 2 बड़े अपग्रेड का हिंट
पिछले कुछ महीनों से iPhone 17 Pro के कलर वेरिएंट की लीक तस्वीरें सामने आती रही हैं। अब इवेंट के लोगो में ऑरेंज और डार्क ब्लू शेड्स दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि iPhone 17 Pro पांच कलर ऑप्शन में मिलेगा Black, White, Gray, Dark Blue और Orange।
ये भी पढ़ें- iPhone 17: सामने आई लॉन्चिंग की फाइनल डेट, कंपनी CEO ने बताया कब होगा इवेंट
दूसरा बड़ा फीचर होगा वापर चैम्बर कूलिंग सिस्टम, जो फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएगा। लोगो को देखकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक तरह से थर्मल हीट मैप जैसा दिख रहा है, जो इस फीचर का संकेत देता है। हालांकि, 9 सितंबर को असली राज सामने आएगा।
iPhone 17 Pro: क्या हो सकता है नया
- iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max का साइज पहले जैसा ही होगा, लेकिन डिजाइन में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा।
- दोनों मॉडल में नया A19 Pro चिप होगा, जो ज्यादा पावरफुल और एफिशिएंट होगा।
- कैमरे में बड़ा अपग्रेड मिलेगा। इसमें नया 48MP टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वहीं, Pro Max वर्जन में 8x टेलीफोटो जूम मिलने की उम्मीद है।
- इसके अलावा नया 24MP सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।
हालांकि ये सभी फीचर्स अभी सिर्फ लीक और कयासों पर आधारित हैं। असली जानकारी के लिए Apple के लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें- जल्द लॉन्च हो रही iPhone 17 सीरीज के ये हैं एक्सपेक्टेड कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
6 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines