iPhone Air Camera Bug: एक दिन पहले भारत में मौजूद ऐपल स्टोर के बाहर भारी भीड़ देखी गई। इसका कारण था हाल ही में लॉन्च हुई iPhone 17 Series। लोग अपने पुराने iPhone को अपग्रेड कर नए मॉडल लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। आईफोन एयर और प्रो मॉडल्स की लोकप्रियता ने इसे और भी हाई-डिमांड बना दिया।
कैमरे में टेक्निकल ईशू
हालांकि, नए iPhone 17 Pro Max और iPhone Air में एक कैमरा बग की रिपोर्ट आई है। इस बग के कारण कुछ फोटोज़ में काले बॉक्स और सफेद घुमावदार रेखाएं दिखाई दे रही हैं। खासकर LED डिस्प्ले और चमकीली लाइट्स वाली तस्वीरों में यह समस्या देखने को मिली।
ऐपल ने की बग की पुष्टि
ऐपल ने सीएनएन अंडरस्कोर्ड को बताया कि यह समस्या दुर्लभ परिस्थितियों में होती है। कंपनी ने यह भी कहा कि यह सॉफ्टवेयर बग है, जिसे आने वाले अपडेट में फिक्स कर दिया जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि अपडेट कब जारी होगा।
ये भी पढ़ें- शुरू हुई iPhone 17 सीरीज की सेल, जानें पूरी प्राइस लिस्ट, EMI और ऑफर्स
iPhone Air
iPhone 17 सीरीज में नया iPhone Air पेश किया गया है, जो अब तक का सबसे पतला iPhone है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है और इसमें 6.5 इंच का प्रोमोशन डिस्प्ले है। इसके रियर में 48MP कैमरा और फ्रंट में 18MP सेंटर स्टेज कैमरा है।
A19 Pro चिपसेट और कीमत
iPhone Air में A19 Pro चिपसेट दिया गया है और यह iOS 26 पर चलता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये है। इस फोन की पतली बॉडी और हाई-एंड फीचर्स इसे हाई-स्टाइल स्मार्टफोन बनाते हैं।
सावधानी और खरीदने का सुझाव
अगर आप iPhone Air या iPhone 17 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो LED और तेज रोशनी वाली जगहों पर फोटो लेने में थोड़ा सावधान रहें। ऐपल के आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद यह समस्या पूरी तरह ठीक हो जाएगी
ये भी पढ़ें- कहां से खरीदें iPhone 16 Pro अमेजन या फ्लिपकार्ट, कौन दे रहा बेहतर ऑफर?
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
4 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
5 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
7 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
11 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines