---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

भारत में आज से शुरू हुई iPhone 17 सीरीज की सेल, जानें पूरी प्राइस लिस्ट, EMI और ऑफर्स

Apple iPhone 17 सीरीज की 19 सितंबर से भारत में सेल शुरू हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं सीरीज के मॉडल की प्राइज और कहां मिल सकते हैं बेस्ट EMI और कैशबैक जैसे ऑफर्स.

---विज्ञापन---

iPhone 17 Sale Staring Today: 9 सिंतबर को लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज फाइनली आज से भारतीय बाजार में कदम रख दिया है. 19 सितंबर से भारत में इसकी बिक्री शुरू हो गई है. इसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और पहली बार iPhone Air शामिल है. वहीं फोन के साथ लॉन्च हुई Apple Watches और Airpods Pro 3 की भई सेल शुरू हो रही है. 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर खुलते ही हजारों लोगों ने बुकिंग कर दी थी. अब मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के Apple स्टोर्स पर समेत ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी यह सीरीज उपलब्ध होगी.

iPhone 17 की कीमतें

कहां से खरीद सकते हैं iPhone 17

Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के अलावा, iPhone 17 सीरीज Flipkart, Amazon, Blinkit जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी मिलेगी. वहीं, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales, Lotus Electronics और Ingram Micro India जैसे ऑफिशियल रिटेलर्स भी इसे सेल करेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- iPhone 17 खरीदने की है प्लानिंग? ऐसे बचा सकते हैं 11,500 तक

Croma ऑफर

Croma ने बताया है कि 19 सितंबर से 206 शहरों की 574 स्टोर्स पर iPhone 17 उपलब्ध होगा. इस,में कस्टमर्स 6,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर ले सकेंगे.

---विज्ञापन---

Ingram Micro India ऑफर

यहां से खरीदे गए iPhone 17 और iPhone Air पर 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI मिलेगा. साथ ही iPhone 17 सीरीज पर 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और Apple Watch पर 2,000 रुपये तक का बोनस भी दिया जाएगा.

Vijay Sales ऑफर

Vijay Sales पर iPhone 17 (256GB) पर 6,000 रुपये का डिस्काउंट, जबकि Pro और Pro Max वेरिएंट्स पर 4,000 तक की छूट मिल रही है.

---विज्ञापन---
  • EMI की शुरुआत 4,471/महीना से (24 महीने)
  • iPhone Air पर SBI क्रेडिट कार्ड से 4,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और 5,348/महीना EMI

Lotus Electronics ऑफर

Lotus Electronics 19 सितंबर से अपने स्टोर्स और वेबसाइट पर iPhone 17 सीरीज और नए Apple प्रोडक्ट्स बेचेगा. कंपनी ने लॉन्च ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और आसान EMI का वादा किया है.

कीमतें थोड़ी ज्यादा, लेकिन डिमांड हाई

iPhone 17 सीरीज की कीमत भारत में पिछले मॉडल्स की तुलना में थोड़ी ज्यादा है और US व दुबई जैसे देशों से भी महंगी है. इसके बावजूद, Apple फैंस के बीच इसकी डिमांड जबरदस्त है. खासकर iPhone Air ने अपने अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन से सभी का ध्यान खींचा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-ऑउट ऑफ स्टॉक हो गया iPhone 17 Pro Max का Orange कलर, क्या है खास

First published on: Sep 18, 2025 04:04 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola