iPhone 17 Air में नहीं होगा चार्जिंग पोर्ट? नए लीक्स में दिखा डिजाइन, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

एप्पल जल्द ही सबसे पतला आईफोन ला रहा है जिसमें कंपनी फोन को स्लिम बनाने के लिए कुछ फीचर्स को हटाने की प्लानिंग कर रही है। हालिया लीक्स में अब ऐसा कहा जा रहा है कि डिवाइस से चार्जिंग पोर्ट गायब हो सकता है।

iPhone 17 Air New Leaks
विज्ञापन

iPhone 17 Air New Leaks: एप्पल इस साल लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज पेश करने जा रहा है जिसमें एक नया iPhone 17 Air मॉडल लॉन्च होने वाला है। इस नए मॉडल में स्लिम डिजाइन के लिए कुछ फीचर्स को कंपनी हटाने का सोच रही है। इन फीचर्स में फिजिकल सिम ट्रे नहीं होने की बात कही जा रही है। फोन में डुअल कैमरा भी नहीं होगा। अब ब्लूमबर्ग के मार्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में कोई चार्जिंग पोर्ट न होने की बात कही जा रही है। चलिए इसके बारे में जानें…

बिना चार्जिंग पोर्ट वाला iPhone

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है Apple के अधिकारियों का कहना है कि अगर यह नया iPhone सफल होता है तो कंपनी फिर से पोर्ट-फ्री iPhone बनाने का ट्राई करेगी और अपने ज्यादातर मॉडल को इस स्लिमर एप्रोच पर ले जाएगी। Apple सप्लाई चेन एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने 2021 में कहा था कि चार्जिंग पोर्ट के बिना पहला iPhone पेश किया जाएगा, लेकिन यह भविष्यवाणी अभी तक सच नहीं हुई है। हालांकि Apple ने हाल के वर्षों में अपने एक्सक्लूसिव लाइटनिंग पोर्ट से यूनिवर्सल USB-C पोर्ट पर स्विच कर लिया है लेकिन चार्जिंग पोर्ट के बिना पूरी तरह से iPhone की रिलीज अभी बाकी है।

Advertisment

iPhone 17 Air New Leaks

तो फिर कैसे चार्ज होगा फोन?

लीक्स में यह भी पता चलता है कि iPhone 17 में MagSafe चार्जिंग देखने को मिल सकती है। पहले यह सोचा गया था कि चूंकि Apple ने iPhone 16e के लिए यह सुविधा हटा दी है इसलिए iPhone 17 Air भी ऐसा ही कर सकता है। हालांकि टिपस्टर सन्नी डिक्सन ने iPhone 17 Air की डमी इमेज लीक की हैं, जिससे पता चलता है कि आने वाला फोन MagSafe सुविधा लेकर आएगा।

विज्ञापन

iPhone 17 Air में एक्शन बटन

MagSafe के साथ-साथ iPhone 17 Air में एक्शन बटन भी देखने को मिल सकता है। iPhone 17 Air में थोड़ा बदला हुआ डायनामिक आइलैंड भी पेश किया गया है जिसमें फ्रंट-फेसिंग कैमरा अब पिल के बाईं ओर है। iPhone 14 Pro में जहां कैमरा दाईं ओर था यह बदलाव केवल iPhone 17 Air पर देखने को मिल सकता है। iPhone 17 और iPhone 17 Pro/Pro Max में पिल के दाईं ओर कैमरा प्लेसमेंट बरकरार रहेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ