iPhone 16 में आई एक और बड़ी समस्या, खरीदने से पहले अभी जान लें

iPhone 16 Series Users face Battery Life Issue: अगर आप भी नई आईफोन 16 सीरीज खरीदने की प्लान कर रहे हैं तो जरा रुकिए। फोन में इन दिनों बैटरी में बड़ी समस्या आ रही है। चलिए इसके बारे में जानें

iPhone 16 Series Users face Battery Life Issue
विज्ञापन

iPhone 16 Series Users face Battery Life Issue: क्या आप भी नई iPhone 16 सीरीज के किसी मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। इन दिनों स्मार्टफोन्स की बैटरी लाइफ को लेकर यूजर्स द्वारा की जा रही शिकायतें चिंता का विषय बन गई हैं। Reddit, Apple सपोर्ट फोरम और अन्य यूजर फ़ोरम्स पर कई लोग इस बारे में पोस्ट कर रहे हैं कि उनके नए iPhone की बैटरी लाइफ Apple के दावों के अनुसार नहीं है। खास तोर से iPhone 16 Pro Max के बड़े बैटरी साइज के बावजूद, लोग बैटरी तेजी से खत्म होने की शिकायत कर रहे हैं।

हो रहे हैं फटाफट डिस्चार्ज

कुछ यूजर्स ने बताया है कि उनके पुराने iPhone मॉडल्स की तुलना में iPhone 16 ज्यादा जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि ये समस्या iOS 18 की वजह से आ रही है और उम्मीद कर रहे हैं कि सॉफ़्टवेयर अपडेट इस समस्या को ठीक कर देगा। Apple ने अब तक इस समस्या को स्वीकार नहीं किया है और न ही किसी अपडेट का वादा किया है, लेकिन iOS 18.1 के अपडेट के साथ इसे फिक्स किया जा सकता है, जो अक्टूबर के अंत तक आने की उम्मीद है।

Advertisment

iPhone 16 Series Users face Battery Life Issue

यूजर्स लगा रहे ये जुगाड़

अभी के लिए कुछ यूजर्स फोन पर कैलेंडर ऐप को हटाने, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और प्रोमोशन जैसी बैटरी-इंटेंसिव फीचर्स को बंद करने जैसे टेम्पररी टिप्स का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, यह समाधान सभी के लिए कारगर नहीं हैं और कई लोग अपने डिवाइस को रीसेट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इससे भी ज्यादा बेनिफिट नहीं मिला। Apple द्वारा अगले अपडेट के साथ इस समस्या को सुलझाने की उम्मीद की जा रही है, जिससे बैटरी लाइफ में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन

इससे पहले आई थी ये समस्या

बता दें कि इससे पहले भी आईफोन यूजर्स को टच स्क्रीन में समस्या आ रही थी। आसान शब्दों में कहें तो हजारों iPhone 16 यूजर्स के फोन कुछ कंडीशन में रिस्पांस नहीं कर रहे थे। ऐप ड्रावर ओपन करने के दौरान टच स्क्रीन रिस्पांस देना बंद कर देती थी लेकिन यह एक बग था जिसे iOS 18.0.1 अपडेट के साथ फिक्स कर दिया गया था। वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर के अंत तक आने वाले अपडेट में इस बैटरी की समस्या को फिक्स किया जा सकता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ