iPhone 16 Series Price in India: बीते दिन एप्पल ने अपने Let Loose Event 2024 में चार नए आईपैड लॉन्च किए हैं। अब Apple 2024 की दूसरी छमाही में बिल्कुल नई iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और उम्मीद है कि कंपनी नए आईफोन को कई नए फीचर्स के साथ पेश करेगी। आगामी लाइनअप में चार मॉडल लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है।
महंगी होगी iPhone 16 सीरीज
वहीं, अगर आप भी नई आईफोन 16 सीरीज के किसी डिवाइस को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। हाल ही में कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि लेटेस्ट सीरीज की कीमत iPhone 15 सीरीज की तुलना में ज्यादा होगी। बढ़ी हुई कीमतों के पीछे का कारण आईफोन 16 सीरीज में मिलने वाले कुछ प्रीमियम कंपोनेंट्स हैं और कुछ अन्य फैक्टर्स की वजह से भी मोबाइल की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई है।
लगातार कीमतें स्थिर
पिछले कुछ वर्षों से iPhone सीरीज की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। कंपनी के बेसलाइन मॉडल, iPhone 12 से लेकर iPhone 15 तक, सभी $800 जबकि भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किए हैं। हालांकि, इस साल Apple आईफोन 16 सीरीज को बढ़ी हुई कीमत पर लॉन्च कर सकता है।
ये भी पढ़ें : Apple IPad Air और IPad Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
इस वजह से बढ़ सकती है कीमत
यह भी कहा जा रहा है कि इस बार आईफोन 16 सीरीज हल्के और पतले डिजाइन, बेहतर कैमरा सिस्टम और नए A18 चिपसेट के साथ आएगी। इसके अलावा, उम्मीद है कि कंपनी इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर्स को भी ऐड करेगी, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ सकती है। इस वजह से भी iPhone 16 सीरीज की कीमत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
सिर्फ प्रो मॉडल होंगे महंगे
हालांकि, यह अभी भी कंफर्म नहीं है कि आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ने वाली हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सिर्फ प्रो मॉडल्स की कीमतें ज्यादा होने की संभावना है। पिछले साल, आईफोन 15 प्रो मैक्स में भी महंगे टेलीफोटो कैमरा, ए17 प्रो चिपसेट, टाइटेनियम फ्रेम और हाई-एंड सैमसंग डिस्प्ले के कारण कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 mins ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines