iPhone 16 Series: Apple की तरफ से एक और धमाका होने वाला है! कंपनी जल्द ही अपना नया आईफोन 16 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार Apple ने कुछ खास प्लान बनाया है जो यूजर्स को दीवाना बना देगा। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, नए iPhone में आपको एक से बढ़कर एक जबरदस्त फीचर्स मिलने वाले हैं। चाहे वो इसका नया डिज़ाइन हो, तगड़ा कैमरा सिस्टम हो या फिर दमदार बैटरी, हर चीज में आपको कुछ नया देखने को मिलेगा। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आईफोन 16 सीरीज आने वाली है और ये आपके स्मार्टफोन के अनुभव को बदल कर रख देगी।
यह भी पढ़े: सावधान! Iphone का ये जरूरी फीचर हमेशा करता है आपकी लोकेशन ट्रैक,जानें कैसे बचें
iPhone 16 सीरीज की बैटरी
नए iPhone 16 सीरीज में आपको बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। इसका मतलब है कि आपको फोन को दिन में कम बार चार्ज करना पड़ेगा।
- iPhone 16: इस मॉडल में 3,561 mAh की बैटरी है।
- iPhone 16 Plus: इस बड़े साइज वाले फोन में 4,006 mAh की बैटरी दी गई है।
- iPhone 16 Pro: इस प्रो मॉडल में 3,355 mAh की बैटरी है।
- iPhone 16 Pro Max: इस सबसे बड़े मॉडल में सबसे ज्यादा 4,676 mAh की बैटरी दी गई है।
इन बड़ी बैटरी के कारण, आप फोन का इस्तेमाल बिना रुके पूरे दिन कर सकते हैं, चाहे आप गेम खेल रहे हों, वीडियो देख रहे हों या सोशल मीडिया चला रहे हों।
नया लुक और बड़ी स्क्रीन
आपको बता दें आईफोन 16और 16 Plus में एल्युमिनियम बॉडी होगी, जबकि प्रो मॉडल में टाइटेनियम बॉडी हो सकती है। फोन के साइज में भी बदलाव होगा। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.1 इंच और 6.7 इंच की स्क्रीन होगी, जबकि प्रो मॉडल में और भी बड़ी स्क्रीन मिलेगी।
यह भी पढ़े: डेस्कटॉप जैसी पॉवर और लैपटॉप जैसी सहूलियत, गजब का है HP का ये डिवाइस; जानें फीचर्स और कीमत
तेज प्रोसेसर
सभी मॉडलों में नया A18 चिप होगा, लेकिन प्रो मॉडल में A18 Pro चिप होगी। इससे फोन बहुत तेज चलेंगे और आप आसानी से गेम खेल सकेंगे और कई ऐप्स एक साथ चला सकेंगे।
जबरदस्त कैमरा
आईफोन 16 और 16 Plus में 12MP का कैमरा होगा, लेकिन प्रो मॉडल में 48MP का कैमरा हो सकता है। साथ ही, प्रो मॉडल में 5 x जूम भी मिलेगा। इससे आप दूर की चीजों को भी साफ देख सकेंगे। लीक रिपोर्ट्स कि माने तो इस बार एप्पल की इस सीरीज में कैप्चर बटन भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े: Smart Watch से हार्ट रेट मापते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, बढ़ सकती है टेंशन
स्टोरेज और कीमत
बेस मॉडल में 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन हैं, जबकि Pro मॉडल में 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज ऑप्शन हैं। कीमतों की बात करें तो iPhone 16 की कीमत Rs 67,000 से शुरू होती है, आईफोन 16 Plus की Rs.75,500 से, आईफोन 16 Pro की Rs.92,200 से और iPhone 16 Pro Max की 1 लाख रुपये से।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
16 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
19 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines