iPhone 15 Pro Max Discount: एप्पल के सबसे प्रीमियम डिवाइस में से एक iPhone 15 Pro Max अब और भी ज्यादा सस्ता हो गया है। जी हां, ई कॉमर्स साइट विजय सेल्स पर ये डिवाइस काफी सस्ते में मिल रहा है। अगर आप प्रो मॉडल में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। इस वक्त इस डिवाइस की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे फ्लैगशिप फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन गया है जो पूरी कीमत चुकाए बिना प्रीमियम अपग्रेड करना चाहते हैं।
आप डिवाइस को इस वक्त 17,000 रुपये से ज्यादा की छूट के साथ खरीद सकते हैं। विजय सेल्स बेस्ट डील देने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप iPhone 15 Pro Max पर नजर गड़ाए हुए थे, तो अब इसे खरीदने का सही समय हो सकता है। चलिए इस खास ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
iPhone 15 Pro Max पर डिस्काउंट ऑफर
एप्पल के iPhone 15 Pro Max की भारत में कीमत 1,34,900 रुपये है। फिलहाल, विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह प्रीमियम स्मार्टफोन 1,21,000 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, आप HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 4,500 रुपये और वन कार्ड क्रेडिट EMI ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। फ्लैट और बैंक ऑफर के साथ आप कुल 17 हजार रुपये से ज्यादा की छूट ले सकते हैं।
iPhone 15 Pro Max के स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 Pro Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन के साथ आता है। साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। डिवाइस में Apple A17 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे नई 3nm पर बनाया गया है और इसमें 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी में भी बेस्ट
फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 Pro Max के कैमरा सिस्टम में 48MP वाइड लेंस, 5x जूम वाला 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ-साथ डेप्थ सेंसिंग के लिए LiDAR स्कैनर मिलता है। डिवाइस के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। अन्य खास फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3 और अल्ट्रा वाइड बैंड टेक्नोलॉजी मिलती है।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 20 हजार का मिल रहा Discount!
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
11 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
14 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
15 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines