iPhone 15 Pro Max पर यहां मिल रहा है 17 हजार का Discount! चेक करें शानदार डील  

iPhone 15 Pro Max Discount: एप्पल का पुराना iPhone 15 Pro Max इस वक्त बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस पर 17 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।

iPhone 15 Pro Max Discount
विज्ञापन

iPhone 15 Pro Max Discount:  एप्पल के सबसे प्रीमियम डिवाइस में से एक iPhone 15 Pro Max अब और भी ज्यादा सस्ता हो गया है। जी हां, ई कॉमर्स साइट विजय सेल्स पर ये डिवाइस काफी सस्ते में मिल रहा है। अगर आप प्रो मॉडल में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। इस वक्त इस डिवाइस की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे फ्लैगशिप फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन गया है जो पूरी कीमत चुकाए बिना प्रीमियम अपग्रेड करना चाहते हैं।

आप डिवाइस को इस वक्त 17,000 रुपये से ज्यादा की छूट के साथ खरीद सकते हैं। विजय सेल्स बेस्ट डील देने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप iPhone 15 Pro Max पर नजर गड़ाए हुए थे, तो अब इसे खरीदने का सही समय हो सकता है। चलिए इस खास ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Advertisment

iPhone 15 Pro Max पर डिस्काउंट ऑफर

एप्पल के iPhone 15 Pro Max की भारत में कीमत 1,34,900 रुपये है। फिलहाल, विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह प्रीमियम स्मार्टफोन 1,21,000 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, आप HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 4,500 रुपये और वन कार्ड क्रेडिट EMI ट्रांजेक्शन पर 4,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। फ्लैट और बैंक ऑफर के साथ आप कुल 17 हजार रुपये से ज्यादा की छूट ले सकते हैं।

Discount offer on iPhone 15 Pro Max

iPhone 15 Pro Max के स्पेसिफिकेशन

iPhone 15 Pro Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले डॉल्बी विजन के साथ आता है। साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। डिवाइस में Apple A17 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे नई 3nm पर बनाया गया है और इसमें 1TB तक की स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन

फोटोग्राफी में भी बेस्ट

फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 Pro Max के कैमरा सिस्टम में 48MP वाइड लेंस, 5x जूम वाला 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ-साथ डेप्थ सेंसिंग के लिए LiDAR स्कैनर मिलता है। डिवाइस के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। अन्य खास फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3 और अल्ट्रा वाइड बैंड टेक्नोलॉजी मिलती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ