News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
iPhone 15 Heating Issue: एप्पल ने हाल ही में अपनी नई लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन iPhone 15, 15 प्लस, iPhone 15 Pro और प्रो मैक्स मॉडल पेश किए थे। एक सप्ताह पहले ही ये सभी फोन बिक्री के लिए जारी किए गए थे। लगातार इन नए iPhones की मांग बढ़ रही है।
हालांकि जिन लोगों के पास iPhone है, वे इस नए iPhone में ओवरहीटिंग की शिकायत कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फोन यूज करने के दौरान ज्यादा हीट हो रहे हैं, खासकर iPhone 15 Pro मॉडल। वहीं कंपनी ने भी इसको लेकर एक बयान जारी करते हुए बताया है कि क्यों ये आईफोन इतने हीट हो रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि iPhone 15 Pro मॉडल के नए टाइटेनियम फ्रेम के कारण ओवरहीटिंग की समस्या आ रही है, और कुछ लोग नए 3nm A17 Pro को भी iPhone 15 Pro के हीट होने का कारण बता रहे हैं, लेकिन Apple ने इससे साफ इंकार कर दिया है और कहा है कि यह सामान्य है नए iPhone शुरू के कुछ दिन हीट हो सकते हैं। वहीं कंपनी ने बताया है कि iOS 17 अपडेट में भी एक बग पाया गया है जिसके कारण iPhones ज्यादा हीट हो रहे हैं। इसे जल्द ही फिक्स किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पुराने टीवी को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका, आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 5 Smart TV
अगर iPhone बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, तो इसका सीधा असर परफॉरमेंस पर देखने को मिलता है। iPhone या किसी अन्य डिवाइस के साथ फर्स्ट-पार्टी चार्जर का उपयोग करने की सलाह देता है। यदि iPhone बहुत अधिक गर्म हो जाए, तो उसे बंद कर दें और रीस्टार्ट करें। जो ऐप्स फोन पर ज्यादा जोर दाल रहे हैं उनकी जांच जरूर करें। डिवाइस को इफेक्ट करने वाले ऐप्स को अनइंस्टॉल करें। यदि आपकी बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से कम है, और आपका iPhone चार्जिंग या सामान्य उपयोग के दौरान गर्म हो रहा है, तो बैटरी को बदलने की जरूरत है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।