iPhone 14 Launch Price Leaked: आईफोन 14 के लॉन्च से पहले ही कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं जिनमें फोन के बारे में अलग-अलग खुलासा हो रहा है। इस बार आईफोन 14 की कीमत का खुलासा हुआ है। इससे पहले कंपनी के ओर से ये इशारा कर दिया गया है कि वो अपने ऐप्पल ईवेंट में आईफोन 14 सीरीज को पेश करेगा।
iPhone 14 Price Leak
वहीं, अब कुछ अफवाहें आईफोन 14 की कीमत को लेकर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके प्रो मॉडल की कीमत में करीब 10 हजार रुपये की ही बढ़ोतरी होगी। पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 13 की कीमत 63,700 रुपये थी। आफवाहों के अनुसार इसी कीमत पर आईफोन 14 भी पेश हो सकता है। इसका 256GB वैरिएंट करीब 71,672 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – आपके फोन में छिपे ये सिक्रेट फीचर्स हैं बड़े काम के! जानिए
iPhone 14 Launch Date
आईफोन 14 सीरीज को ऐप्पल ईवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है। ये प्रोग्राम 7 सितंबर, बुधवार को आयोजित होगा। अफवाह में सामने आया है कि आईफोन 14 प्रो मॉडल में दो कटआउट नहीं बल्कि एक कैप्सूल आकार का होल हो सकता है। सेल्फी कैमरा और फेस आईडी मॉड्यूल में कथित तौर पर कैमरों और माइक्रोफोन का अंतर देखने को मिल सकता है।
आईफोन 14 में पिछले मॉडल आईफोन 13 जैसा ही डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जोकि OLED पैनल के साथ हो सकता है। इसमें A15 चिप का ही इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि, इसके प्रो मॉडल में नया A16 बायोनिक चिपसेट हो सकता है। इसमें 6GB LPDDR4X रैम और 256GB तक स्टोरेज होने की उम्मीद है। बात करें बैटरी की तो ये सिंगल चार्ज पर 19 घंटे चल सकती है। इसे 20W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।
इस बार आईफोन 14 लोगों के लिए क्या नया लेकर आएगा। इसके बारे में तो लॉन्चिं के दिन ही पता लग सकता है। बता दें कि 07 सितंबर, बुधवार को रात 10 बजकर 30 मिनट पर एप्पल ईवेंट आयोजित होगा। इस दौरान कंपनी आईफोन 14 सीरीज के अलावा कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
8 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
9 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
11 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
11 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
13 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
15 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines