Smartphone Tips: आपके फोन में छिपे ये सिक्रेट फीचर्स हैं बड़े काम के! जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Smartphone Tips and Tricks: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना हम सभी के लिए जरूरी हो गया है। पर्सनल यूज से लेकर ऑफिशियल यूज के लिए स्मार्टफोन की जरूरत पड़ ही जाती है। वहीं, अगर हम फोन के कुछ टिप्स के बारे में जानते हों तो इसे इस्तेमाल करने का मजा दुगना हो सकता है। स्मार्टफोन (Smartphone Tips in Hindi) के कई मैजिक ट्रिक और सिक्रेट सेटिंग्स (Smartphone Secret Settings) होते हैं जिसके बारे ज्यादा यूजर्स को जानकारी नहीं होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर फोन चलाना और भी ज्यादा मजेदार हो सकता है।
क्या आप भी चाहते हैं कि जब आपका मन हो तभी आपके फोन पर कॉल आए और आपकी मर्जी के बिना कोई फोन कॉल ना कर सके? तो इसके लिए आप मोबाइल आउटगोइंग कॉल का ये ट्रिक अपना सकते हैं। इसे एक्टीव करने के लिए code *#31# डायल कर सकते हैं। वहीं, अगर आप De-Activate करने के लिए code #31# डायल कर सकते हैं। इसके बाद आपके पास कॉल आने लगेगी।
मॉबाइल रेडिएसन के बारे में जानने के लिए SAR Value से पता लगाया जा सकता है। मॉबाइल रेडिएसन हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक होता है। सार वैल्यू के जरिए मोबाइल रेडियेशन को नापा जा सका है। इसके लिए फोम पर *#07# कोड डायल करें और फिर आपको पता लग सकेगा कि सार वैल्यू क्या है। मोबाइल की सार वैल्यू 1.6 या उससे कम होनी चाहिए। अगर इससे ज्यादा है तो ये आपके शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।
अगर आपके फोन में कई सारे ऐप्स हैं और उनकी नोटिफिकेशन्स भी ऑन है तो आपके फोन की बैटरी पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए बेहतर है कि आप फालतू नोटिफिकेशन को ब्लॉक कर दें। इसके लिए Setting पर जाएं फिर Notification को सिलेक्ट करें। इसके बाद Manage Notification पर क्लिक करके अपने अनुसार एप्प्स की नोटिफिकेशन Block कर दें।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: