iPhone 14 Pro Copy Cheapest Smartphone: एप्पल के आईफोन लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। हालांकि, कीमत अधिक होने के कारण हर किसी के लिए इसे खरीदना मुमकीन नहीं है। आईफोन के लुक को पसंद करने वाले ज्यादातर ग्राहकों को आईफोन डिजाइन के स्मार्टफोन की तलाश रहती है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आईफोन जैसे सस्ते स्मार्टफोन पेश करने वाली कंपनी LeEco ने आईफोन 14 प्रो (iPhone 14 Pro) का हमशक्ल पेश कर दिया है।
LeEco S1 Pro Look Like iPhone 14 Pro
जी हां, LeEco ने आईफोन 14 प्रो जैसा दिखने वाला किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसका नाम LeEco S1 Pro है। आगे और पीछे दोनों तरफ से ये स्मार्टफोन आईफोन 14 प्रो की तरह लगता है। आइए इसकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
iPhone 14 Pro Price
आईफोन 14 प्रो जैसा फोन LeEco S1 Pro फिलहाल चीनी मार्केट में उपलब्ध है। इसे प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसके 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 899 युआन यानी 10,897 रुपये है। उम्मीद ना के बराबार है कि इसे चीन के अलावा कहीं और लॉन्च किया जाए। इससे पहले लॉन्च हुए LeEco S1 की कीमत 8 हजार से कम थी, जो आईफोन 14 की कॉपी था।
LeEco S1 Pro Specifications
लीईको ए1 प्रो के खासियत की अगर बात करें तो ये आईफोन 14 प्रो की तरह रही है। इसमें 6.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जो 60HZ रिफ्रेश रेट के साथ है। इस फोन में आईफोन का डायनामिक आइलैंड जैसा नोटिफिकेशन फीचर है। इस फोन के तीन वैरिएंट्स हैं जिसमें 4GB + 64GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB है। इसमें Unisoc T7150 चिपसेट प्रोसेसर है।
और पढ़िए –Redmi Note 12 5G Series की बिक्री शुरू, यहां से उठाएं छूट का फायदा!
LeEco S1 Pro Camera and Battery
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
9 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines