iPhone 14 Plus Price Discount Offers: एप्पल ने पिछले महीने 7 सितंबर को आईफोन 14 सीरीज लॉन्च किया है। ये कंपनी के आईफोन 13 (iPhone 13) के बाद फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लेटेस्ट सीरीज है। अगर आप इसे खरीदने का विचार बना रहे हैं लेकिन आईफोन 13 (Apple iPhone 13) के सामने अधिक कीमत होने के कारण खरीद नहीं पा रहे हैं तो अब आपके लिए एक शानदार ऑफर है।
दरअसल, भारत में आईफोन 14 प्लस की सेल (iPhone 14 Plus Sale) की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान इसे कई ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है। ऐसे में आईफोन 14 प्लस को 22 हजार रुपये से ज्यादा की छूट (iPhone 14 Plus Price Discount Sale) के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इतने रुपये की छूट पा सकते हैं।
अभी पढ़ें – Motorola लाया तगड़ी बैटरी का सस्ता और धांसू स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम
कहां मिल रहा है आईफोन 14 प्लस सस्ता
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 प्लस का 128GB स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में मिल रहा है। इस फोन पर कई डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिसे अप्लाई करने के बाद आईफोन 14 प्लस को 89,900 रुपये की जगह काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
iPhone 14 Plus Bank Offer
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus Flipkart Sale) को बैंक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड का यूज करेंगे तो 2,750 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। ऐसे में आपको आईफोन 14 प्लस की कीमत 89,900 रुपये की जगह 87,150 रुपये तक पड़ेगी।
अभी पढ़ें – Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन की मार्केट में एंट्री! मिलेगी तगड़ी बैटरी और शानदार 5जी नेटवर्क सपोर्ट
iPhone 14 Plus Exchange Offer
आईफोन 14 प्लस को अगर 22 हजार रुपये से ज्यादा की छूट में खरीदना है तो बैंक के साथ एक्सचेंज ऑफर भी अप्लाई करना होगा। आईफोन 14 प्लस पर 19,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके लिए आपको एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाले फोन को चेंज करना होगा, जिसके बाद 19,900 रुपये की छूट का पूरा लाभ हो सकेगा।
बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स को अप्लाई करने के बाद आप आईफोन 14 प्लस को 22,650 रुपये की कुल छूट के साथ खरीद सकते हैं। दोनों ऑफर्स के तहत आईफोन 14 प्लस की कीमत आपके लिए 89,900 रुपये की जगह 67, 250 रुपये तक पड़ सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Tramadol)
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
4 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
6 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
9 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
11 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines