iPhone 14 Plus Discount Offer: टेक दिग्गज Apple ने 2022 में iPhone 14 Plus की घोषणा की थी। जिसे 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब ये हैंडसेट Flipkart पर 57,999 रुपये में मिल रहा है। यह फोन 55,000 रुपये से कम कीमत वाले प्राइस ब्रैकेट में 6.7 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रहा है। अगर आप डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए iPhone 14 Plus पर मिल रहे ऑफर, वैरिएंट-वाइज प्राइस और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं…
iPhone 14 Plus की कीमत
iPhone 14 Plus फ्लिपकार्ट पर 57,999 रुपये (128GB) में उपलब्ध है। साइट पर 256GB और 512GB वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये और 87,999 रुपये है। इसे मिडनाइट, स्टारलाइट, ब्लू, पर्पल और येलो शेड्स में लिस्ट किया है। खरीदार चुनिंदा बैंकिंग ट्रांजैक्शन के जरिए 2,000 रुपये की छूट या फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए 4 परसेंट कैशबैक या फ्लिपकार्ट यूपीआई के जरिए 750 रुपये की छूट ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट कॉम्बो ऑफर के जरिए 2,000 रुपये की छूट दे रहा है।
एक्सचेंज डिस्काउंट
आप डिवाइस पर एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 50,000 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं। हालांकि ये डिस्काउंट अपने पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है। iPhone 13 के एक्सचेंज पर कंपनी 26,000 रुपये की छूट दे रही है। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन पर भी एक नजर डालते हैं…
iPhone 14 Plus के स्पेसिफिकेशन
iPhone 14 Plus में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,200nits है। डिवाइस A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है। जबकि फोन iOS 16 के साथ पेश किया गया था और अभी लेटेस्ट iOS 17 पर चलता है। इतना ही नहीं इसमें आपको iOS 18 का भी अपडेट मिलेगा। हैंडसेट में 12MP का प्राइमरी + 12MP का अल्ट्रा वाइड रियर सेंसर और 12MP का सेल्फी कैमरा है।
26 घंटे की बैटरी लाइफ
Apple वीडियो प्लेबैक और 15W तक की वायरलेस चार्जिंग के साथ 26 घंटे (4,323mAh की बैटरी) तक की बैटरी लाइफ का दावा कर रहा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और लाइटनिंग कनेक्टर दिया गया है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines