iPhone 14 Discount on Flipkart Sale: अगर आपने आईफोन 14 (iPhone 14) को अपनी शॉपिंग कार्ट में रखा है, लेकिन अभी तक बजट ना बनने के कारण खरीद नहीं पाएं हैं तो अब समय आ गया है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग सेविंग डेज सेल के तहत आईफोन 14 को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स के बाद आईफोन 14 को 79,900 रुपये से काफी कम में खरीदा जा सकता है। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स जानते हैं।
iPhone 14 Discount on Flipkart
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में आईफोन 14 का 128GB स्टोरेज 66,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जिसकी जो कि 79,900 रुपये की मूल कीमत से कम है। कीमत पर छूट मिलने के बाद आईफोन 14 पर और भी कई ऑफर्स शामिल हैं।
और पढ़िए –Apple iPhone 15 सीरीज की कीमतें हुईं लीक, यहां जानें कितनी हो सकती है कीमत?
iPhone 14 Bank Offer
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में आईफोन 14 को बैंक ऑफर के साथ भी बेचा जा रहा है। अगर आप सिटी बैंक क्रेडिट या डेबिट या फिर आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
iPhone 14 Exchange Offer
अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए फोन है तो आप इस पर 22,000 रुपये तक का छूट पा सकते हैं। हालांकि, इसकी छूट का पूरा फायदा तभी होता है जब ग्राहक एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल सीरीज में आने वाले फोन को एक्सचेंज करता है। अगर आप 22,000 रुपये की छूट पाने में कामयाब रहे तो इसकी कीमत आपके लिए 43,999 रुपये तक कम हो सकती है।
और पढ़िए –Tecno Phantom X2 Pro 5G की भारत में एंट्री, कैमरा ऐसा कि DSLR भी हो जाएगा फेल!
अन्य स्टोरेज विकल्पों पर भी मिल रही है छूट
IPhone 14 के 256GB वैरिएंट की कीमत 76,999 रुपये (89,900 रुपये से कम) और 512GB मॉडल 96,999 रुपये (1,09,900 रुपये से कम) पर उपलब्ध है। बात करें खासियत की तो फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसमें A15 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा 12MP के साथ डुअल रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी शूटर भी है। ये फोन 5G को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें कई शानदार फीचर्स शामिल हैं।
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
10 mins agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
20 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
23 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines