iPhone 14 and iPhone 15 Price Discounts: दिग्गज टेक कंपनी एप्पल हर साल अपना नया मॉडल पेश करती है। इस बार कंपनी की ओर से आईफोन 16 को पेश किया जा सकता है। एप्पल के नए मॉडल के आने से पहले मार्केट में उपलब्ध आईफोन 14 और आईफोन 15 के दाम कम होते नजर आ रहे हैं। प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चल रही सेल में आईफोन 14 और आईफोन 15 की कीमत हजारों रुपये कम हुई है। ऐसे में ग्राहकों के पास मौका है कि वो सस्ते दाम में नया आईफोन 14 या आईफोन 15 अपने घर ला सकते हैं।
अगर आप पिछले काफी समय से आईफोन 14 या आईफोन 15 में से कोई मॉडल खरीदने का सोच रहे हैं, तो बिना देरी किए आप भी ऑफर का फायदा उठा लें और सस्ते दाम में अपना पसंदीदा फोन खरीद लें। आइए जानते हैं कि कैसे आप आईफोन 14 या आईफोन 15 को आधी कीमत में खरीद सकते हैं?
Apple iPhone 14 Price Discounts
एप्पल का आईफोन 14 खरीदने का प्लान है तो आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से इसे सस्ते में खरीद सकते हैं। इसका 128 GB वेरिएंट 18 प्रतिशत छूट के साथ लिस्टेड है। इसकी कीमत पर सीधा 12901 रुपये का ऑफ है। इस तरह से आप आईफोन 14 को 69,900 रुपये की जगह 56,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
आईफोन 14 को आप Flipkart Axis Bank Card का इस्तेमाल करके 5% डिस्काउंट से खरीद सकते हैं। चाहें तो फोन पर मिल रहे 48,000 रुपये के एक्सचेंज छूट का फायदा भी उठा सकते हैं। अगर फोन एक्सचेंज करने पर आपको ऑफर का पूरा फायदा मिलता है तो आपके लिए आईफोन 14 की कीमत 8,999 रुपये हो सकती है।
Apple iPhone 15 Price & Discounts
एप्पल का आईफोन 15 भी आप सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट के माध्यम से आईफोन 15 का 128 GB वेरिएंट 17% छूट के साथ मिल रहा है। ऐसे में आप आईफोन 15 को 79,900 रुपये की जगह 65,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर के जरिए भी आप छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा 50 हजार रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास ऐसा फोन होना चाहिए जो लेटेस्ट मॉडल में होने के अलावा अच्छी कंडीशन के साथ हो।
ये भी पढ़ें- April में 3 Smartphones की होगी भारत में एंट्री
ये भी पढ़ें- खरीदना है नया AC? तो यहां मिल रही है 50% तक की छूट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
49 mins agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
5 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
6 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
7 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines