iPhone 14 and iPhone 15 Price Discounts: दुनियाभर प्रसिद्ध फोन निर्माता कंपनी एप्पल हर साल अपना नया मॉडल पेश करती है। इस साल भारत समेत अन्य देशों में आईफोन 16 लॉन्च होने वाला है। इससे पहले अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं और इस बात से परेशान हैं कि आईफोन 14 या आईफोन 15 में से क्या खरीदें? तो आइए आपको दोनों आईफोन पर मिलने वाली छूट और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
कब तक होगा आईफोन 16 लॉन्च?
लॉन्च से पहले ही आईफोन 16 की कई डिटेल्स लीक हो चुकी है। खबरों की मानें तो एप्पल अपने नए मॉडल आईफोन 16 को सितंबर में लॉन्च कर सकता है। बीते 3 सालों से कंपनी द्वारा अपने नए मॉडल को सितंबर में दूसरे हफ्ते के दौरान मंगलवार या बुधवार के दिन पेश किया जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि आईफोन 16 को 10 सितंबर से 15 सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
Apple iPhone 14 Price Discounts
अगर आप आईफोन 14 खरीदना चाहते हैं या फिर नया फोन खरीदने के लिए आपको बजट 60 हजार रुपये से कम का है, तो आप आईफोन 14 को खरीदने का सोच सकते हैं। ऑफर्स के माध्यम से आईफोन 14 को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज (Flipkart Big Saving Days Sale 2024) शुरू होने से पहले पर 128 GB वेरिएंट 15% छूट के साथ लिस्टेड है। इसकी कीमत पर सीधा 10901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
आईफोन 14 की कीमत 69,900 रुपये की जगह 58,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स के अलावा अगर आप एक्सचेंज छूट को अप्लाई करते हैं तो आपको इस पर 48 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए और एक्सचेंज किया जा रहा फोन लेटेस्ट वेरिएंट में आना चाहिए। इसके बाद ही आप 58,999 रुपये के आईफोन 14 को 10,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
ये भी पढ़ें- 666 या 749 रुपये? कौन सा रिचार्ज प्लान बेस्ट
Apple iPhone 15 Price Discounts
आईफोन 15 खरीदने के विचार में हैं तो आप फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड इस फोन को आधे दाम में भी खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास एक ऐसा फोन एक्सचेंज करने के लिए होना चाहिए जिसकी कंडीशन अच्छी हो और वो लेटेस्ट मॉडल वेरिएंट में आता हो।
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 का 128 GB वेरिएंट 79,900 रुपये की जगह 71,999 रुपये में मिल रहा है। आप इस फोन पर सीधा 5901 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसकी कीमत पर अधिक छूट पाने के लिए आप बैंक ऑफर को भी अप्लाई कर सकते हैं। आईफोन 15 पर 55,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इस ऑफर का अप्लाई करने में पूरी तरह से सफल रहे तो आपके लिए आईफोन 15 की कीमत 16,499 रुपये हो सकती है।
ये भी पढ़ें- सस्ते में यहां मिल रहे हैं AC!
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
22 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines