iPhone 13 Price Discount Sale: दुनियाभर में एप्पल आईफोन का क्रेज बढ़ता जा रहा है। आईफोन 14 लॉन्च होने के बाद लोगों की दीवानगी काफी देखी जा रही है। जहां कुछ लोग आईफोन 14 को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो कुछ ऐसे भी ग्राहक हैं जिन्हें आईफोन 13 को खरीदना है।

विज्ञापन

ग्राहकों का मानना है कि आईफोन 14 के बाद आईफोन 13 (iPhone 13)को कम कीमत में खरीदा सकता है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो जल्दी से आईफोन 13 को खरीदने की तैयारी कर लें क्योंकि, ये फोन अपने लॉन्च प्राइस से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

आगामी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (upcoming Flipkart Big Billion Sale) में आईफोन 13 को काफी कम कीमत पर बेचा जाएगा। इस दौरान आईफोन 13 के अलग-अलग वैरिएंट और कलर वाले फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

करना होगा इस दिन का इंतजार

बताया जा रहा है कि 23 सितंबर, 2022 को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल (Big Billion Sale) शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल डेट की अनाउंसमेंट (Flipkart Big Billion Sale Date) नहीं हुई है। इसी दिन से अमेजन पर भी ग्रेट इंडियन फेस्टीव सेल (Amazon Great India Festive) शुरू हो सकती है।

आईफोन मॉडल्स पर मिलेगी डील्स

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल का लाभ प्राइम यूजर्स को 1 दिन पहले मिल सकेगा। ऐसे में प्राइम यूजर्स डील्स और सेल का लाभ जल्दी उठा सकेंगे। बताया जा रहा है कि इस सेल में आईफोन मॉडल्स जैसे- आईफोन 11, आईफोन 12 और आईफोन 13 डिस्काउंट के साथ मिलेंगे।

विज्ञापन

आईफोन 13 पर मिलेगी तगड़ी डील्स

आईफोन 14 के आने के बाद ऐसी उम्मीद है कि आईफोन 13 को तगड़े ऑफर्स के साथ पेश किया जाएगा। ऐसे में आईफोन 13 को कम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। अभी तक आईफोन 13 को सबसे कम कीमत में 65,000 रुपये में बेचा गया है।

विज्ञापन

आईफोन 13 पर प्राइस डिस्काउंट के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। फिलहाल इस पर मिलने वाले डील्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ