iPhone 13 Flipkart Price: देश का प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट रोजाना नई-नई डील लेकर आता रहता है, जिसके तहत हम अपनी विशलिस्ट में शामिल प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। रही बात पसंदीदा स्मार्टफोन की तो इसे भी डील के तहत डिस्काउंट के साथ खरीदना का मौका मिल ही जाता है।
अगर आपकी पसंद आईफोन 13 है तो अब आपके पास इसे सस्ते में खरीदने का मौका आ गया है, जिसका फायदा जितनी जल्दी उठा लेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकेगा। दरअसल, फ्लिपकार्ट की ओर से आईफोन 13 पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत पर 23 हजार से ज्यादा की छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
iPhone 13 Discount Offers
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 का 128GB वैरिएंट छूट के साथ मिल रहा है। इस फोन को 69,700 रुपये में लॉन्च किया गया था, जो प्राइज डिस्काउंट के बाद 64,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत पर 4,901 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
iPhone 13 Bank Offer
बैंक ऑफर की अगर बात करें तो आप फ्लिपकार्ट से आईफोन 13 खरीदने पर कार्ड की पेमेंट पर छूट पा सकते हैं। यहां पर फेडरल बैंक के डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1500 रुपये तक की छूट दी जा रही है। ऐसे में आईफोन 13 की कीमत 63,499 रुपये हो सकती है। अधिक छूट का फायदा चाहिए तो आप आईफोन 13 पर मिल रहे एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई कर सकते हैं।
और पढ़िए – Oppo ला रहा तगड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरे का स्मार्टफोन! जानिए
iPhone 13 Exchange Offer
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 को 17,500 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहक को अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा, जिसके बाद फोन की कीमत काफी कम हो सकती है। अगर आपके द्वारा चेंज किया जा रहा फोन लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडिशन की सूची में शामिल होता है तो 17500 रुपये की छूट का फायदा मिल सकता है। ऐसे में 69,700 रुपये का आईफोन 13 आपके लिए सिर्फ 45,999 रुपये का पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
12 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
15 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
16 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
17 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines