iPad 10th Generation Price: एप्पल ने बीते दिन ‘लेट लूज’ इवेंट में 2024 iPad Pro OLED और iPad Air को लॉन्च किया था। इसके बाद अब कंपनी ने iPad 10th GEN की कीमत में कटौती की घोषणा कर दी है। जहां पहले 10th जनरेशन वाले iPad का प्राइस 44,900 रुपये था अब इस मॉडल को आप Apple वेबसाइट से सिर्फ 34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
भारत में Apple iPad 10th GEN की कीमत
Apple.com पर, iPad 10th Gen के 64GB वाई-फाई और वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल 34,900 रुपये और 49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। दूसरी ओर, 256GB वाई-फाई और वाई-फाई + सेल्युलर मॉडल 49,900 रुपये और 64,900 रुपये में खरीद सकते हैं। यह आईपैड चार कलर ऑप्शन ब्लू, पिंक, सिल्वर और येलो में उपलब्ध है। हालांकि, अगर आप डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान ये और भी सस्ते में मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : Apple IPad Air और IPad Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
Apple iPad 10th GEN के स्पेसिफिकेशन
iPad 10th Gen में 500nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 10.9-इंच LED IPS स्क्रीन मिलती है। डिवाइस A14 चिपसेट को सपोर्ट करता है। यह iPadOS 17 अपडेट के साथ आता है। जहां तक कैमरा की बात है तो इसमें 12MP का रियर और 12MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और एक यूएसबी-सी पोर्ट दिया गया है।
कल लॉन्च किए थे चार नए आईपैड
एप्पल ने बीते दिन यानी मंगलवार 7 मई को चार नए आईपैड पेश किए थे, जिसमें कंपनी ने iPad Air को 11-इंच और 13-इंच वेरिएंट में लॉन्च किया था जो दमदार चिपसेट के साथ आते हैं। इसके अलावा कंपनी ने iPad Pro में सबसे ज्यादा बदलाव किए हैं। एप्पल ने इस बार आईपैड प्रो को 11 इंच और 13 इंच के स्क्रीन साइज के साथ सबसे तगड़े M4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
10 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
13 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines