iOS 26 Released: Apple लाया नया AI पावर्ड फीचर, यहां जानें सबकुछ
Apple ने iOS 26 अपडेट के साथ Adaptive Power नाम का नया AI फीचर लॉन्च किया है। जानें किन iPhones पर मिलेगा यह फीचर और इसे ऑन करने का तरीका।
Written By Mikita Acharya

News 24 GFX
Written By Mikita Acharya

News 24 GFX
iOS 26 Released: एप्पल ने अपने नए iOS 26 अपडेट को रोलआउट कर दिया है। जैसे ही यह अपडेट योग्य आईफोन्स पर इंस्टॉल हो रहा है, यूजर्स को इसमें एक खास एआई-आधारित पावर-सेविंग फीचर देखने को मिल रहा है। इसका नाम है Adaptive Power और यह फिलहाल चर्चा का बड़ा कारण बन चुका है।
Adaptive Power एक ऐसा स्मार्ट फीचर है जो आपके आईफोन की बैटरी को बचाने का काम करता है। यह फीचर तब एक्टिव होता है जब फोन ज्यादा बैटरी खपत कर रहा हो। यानी वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो एडिटिंग या गेमिंग जैसी हाई-यूसेज एक्शन्स के दौरान यह बैकग्राउंड में छोटे-छोटे एडजस्टमेंट करके बैटरी लाइफ को बढ़ा देता है।
यह फीचर Apple Intelligence का हिस्सा है और सभी आईफोन्स पर उपलब्ध नहीं होगा। एप्पल ने इसे नए और चुनिंदा मॉडल्स के लिए ही लॉन्च किया है। इसमें शामिल हैं –
खास बात यह है कि iPhone 17 सीरीज में यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू होगा, जबकि बाकी सभी मॉडल्स पर इसे मैन्युअली ऑन करना होगा।
अब तक यूजर्स बैटरी बचाने के लिए ब्राइटनेस कम करना, Always-On Display बंद करना या Low Power Mode इस्तेमाल करते थे। लेकिन Adaptive Power और भी स्मार्ट है। यह केवल उसी समय एक्टिव होता है जब बैटरी ज्यादा तेजी से खत्म हो रही हो। वहीं, अगर कैमरा या गेम मोड जैसे फीचर्स यूज़ हो रहे हों जिन्हें हाई परफॉर्मेंस चाहिए, तब यह फीचर परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं डालता।
एप्पल के मुताबिक Adaptive Power आपके आईफोन की बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद करता है। यह आपके इस्तेमाल के पैटर्न को समझकर तय करता है कि कब बैटरी बचाने की जरूरत है। यह सब बैकग्राउंड में अपने-आप होता है और आपको कुछ मैनेज करने की जरूरत नहीं होती।
अगर आप iPhone 17 सीरीज के अलावा किसी और मॉडल पर हैं, तो आपको इसे सेटिंग्स से ऑन करना होगा। इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास फायदेमंद है जो दिनभर आईफोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अब बैटरी बचाने के लिए बार-बार सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि Adaptive Power अपने-आप सब संभाल लेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: