iOS 26.4 Update Release: Apple ने आखिरकार iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.4 अपडेट जारी कर दिया है और इस बार बदलाव सिर्फ छोटे-मोटे नहीं हैं, बल्कि कई ऐसे नए फीचर्स आए हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देंगे. भले ही AI वाला Siri अभी भी इंतजार करा रहा है, लेकिन Apple ने इस अपडेट में म्यूजिक, पॉडकास्ट, रिमाइंडर्स और सिस्टम एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Apple Music में बड़े बदलाव

iOS 26.4 के साथ Apple Music यूजर्स को Playlist Playground नाम का नया फीचर मिला है, जो AI की मदद से प्लेलिस्ट तैयार करता है. अब आपको बस यह बताना होगा कि आप क्या सुनना चाहते हैं, जैसे कोई खास गाना, आर्टिस्ट या मूड, और सिस्टम खुद ही प्लेलिस्ट बना देगा. इतना ही नहीं, यह फीचर पुरानी प्लेलिस्ट को एडिट भी कर सकता है. इसके अलावा Concerts फीचर भी जोड़ा गया है, जो आपके पसंदीदा आर्टिस्ट के आसपास होने वाले लाइव शो की जानकारी देता है. साथ ही अब ऑफलाइन भी Shazam के जरिए गानों की पहचान की जा सकती है, जो इंटरनेट आने के बाद रिजल्ट दिखाता है.

---विज्ञापन---

इंटरफेस और म्यूजिक एक्सपीरियंस बेहतर

इस अपडेट में Apple Music का लुक भी काफी बदला गया है. अब एल्बम और प्लेलिस्ट पेज पर फुल-स्क्रीन आर्टवर्क दिखेगा, जिससे ऐप ज्यादा इमर्सिव लगता है. इसके साथ ही नया Ambient Music विजेट भी जोड़ा गया है, जिसमें Sleep, Chill, Productivity और Wellbeing जैसे रेडीमेड प्लेलिस्ट्स मिलते हैं.

---विज्ञापन---

Podcasts में वीडियो एक्सपीरियंस बेहतर

Apple Podcasts ऐप में भी iOS 26.4 के साथ सुधार देखने को मिलता है. अब इसमें HLS टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे वीडियो क्वालिटी अपने आप इंटरनेट स्पीड के हिसाब से एडजस्ट हो जाती है. इसका फायदा यह है कि आपको बार-बार सेटिंग्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही यूजर आसानी से ऑडियो और वीडियो के बीच स्विच भी कर सकते हैं.

Photo-Apple

Accessibility फीचर्स में सुधार

Apple ने इस अपडेट में एक्सेसिबिलिटी को भी बेहतर बनाया है. Reduce Bright Effects नाम का नया ऑप्शन दिया गया है, जो तेज फ्लैश या ब्राइट इफेक्ट्स को कम करता है. इसके अलावा सबटाइटल्स और कैप्शन को अब सीधे मीडिया प्लेयर से ही कंट्रोल किया जा सकता है. Reduce Motion फीचर को भी बेहतर किया गया है, जिससे सिस्टम में एनीमेशन कम हो जाते हैं और यूजर्स को ज्यादा आरामदायक अनुभव मिलता है.

नए Emoji का मजा

iOS 26.4 में 8 नए इमोजी भी जोड़े गए हैं. इनमें ऑर्का, ट्रॉम्बोन, लैंडस्लाइड, बैले डांसर और एक डिस्टॉर्टेड फेस जैसे इमोजी शामिल हैं. हालांकि ये इमोजी तभी दिखेंगे जब सामने वाला यूजर भी अपने डिवाइस को अपडेट करेगा.

Photo by Foundry on X

Freeform ऐप में नया अपडेट

Freeform ऐप में अब Creator Studio से जुड़े फीचर्स मिलते हैं. सब्सक्राइबर यूजर्स को Content Hub का एक्सेस मिलेगा, जहां से वे फ्री में फोटो, इलस्ट्रेशन और ग्राफिक्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही ऐप का आइकन भी नया कर दिया गया है.

Photo by Foundry on X

Urgent Reminders हुए आसान

रिमाइंडर्स ऐप में अब जरूरी कामों को अर्जेंट मार्क करना और आसान हो गया है. यूजर Quick Toolbar या लॉन्ग प्रेस के जरिए सीधे टास्क को अर्जेंट बना सकते हैं. इसके अलावा Smart Lists के जरिए ऐसे रिमाइंडर्स को फिल्टर भी किया जा सकता है.

Family Sharing में बड़ा बदलाव

iOS 26.4 में Family Sharing फीचर को भी अपडेट किया गया है. अब हर मेंबर अपने-अपने पेमेंट मेथड से खरीदारी कर सकता है. पहले पूरे परिवार को एक ही पेमेंट सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब यह पाबंदी हट गई है.

कीबोर्ड की परफॉर्मेंस बेहतर

काफी समय से यूजर्स iPhone के कीबोर्ड की एक्यूरेसी को लेकर शिकायत कर रहे थे. अब Apple ने iOS 26.4 में इसे बेहतर किया है. कंपनी के मुताबिक, अब तेजी से टाइप करते समय कम गलतियां होंगी और टाइपिंग अनुभव पहले से बेहतर होगा.

Age Verification और सुरक्षा अपडेट

इस अपडेट में कुछ देशों और क्षेत्रों के लिए Age Verification फीचर भी जोड़ा गया है. इसके तहत Apple यूजर्स की उम्र वेरिफाई करने के लिए कुछ अतिरिक्त जानकारी मांग सकता है. हालांकि कंपनी ने एक नया सिस्टम भी बनाया है, जिससे ऐप्स को सिर्फ यह पता चलेगा कि यूजर उम्र के नियमों को पूरा करता है या नहीं, बिना उसकी पर्सनल जानकारी शेयर किए.

कैसे करें अपडेट

iOS 26.4 में नए फीचर्स के साथ-साथ बग फिक्स और सिक्योरिटी सुधार भी शामिल हैं. इसलिए iPhone को अपडेट रखना जरूरी है. आप Settings > General > Software Update में जाकर आसानी से इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं. यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक मैसेज पर आपका पूरा काम करेगा AI, Claude का नया फीचर कर देगा हैरान; जानें कैसे होगा काम