Internet Speed: इंटरनेट की स्पीड हो गई है Slow? तुरंत अपनाएं ये 4 तरीके
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Internet Speed Boost Tips and Tricks: क्या आप कम इंटरनेट स्पीड आने से तंग आ चुके हैं? कई ऑपरेटर्स बदलने से लेकर अलग-अलग प्लानों को भी अपना चुके हैं, लेकिन फिर भी एक हाई-स्पीड इंटरनेट का अनुभव नहीं कर पा रहे हैं? आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप एक बेहतर वाई-फाई कनेक्शन (Wi-Fi Connection) का अनुभव कर सकते हैं।
इन टिप्स को अपनाकर इंटरनेट की स्पीड इतनी तेज (How To Boost Internet Speed) हो जाएगी कि आप मिनटों में कोई भी मूवी, फाइल या सोन्ग्स आदि को डाउनलोड कर सकेंगे। आइए वाई-फाई कनेक्शन स्पीड बढ़ाने (Internet Speed Boost Tips in Hindi) का तरीका बताते हैं।
अभी पढ़ें – Twitter ने लॉन्च के कुछ घंटों बाद क्यों हटाया ‘Official’ लेबल? एलन ने खुद बताया कारण, जानिए
वाई-फाई के जरिए कितनी इंटरनेट स्पीड मिल रही है, ये चेक करने के लिए Wi-Fi Analysis ऐप को ओपन करें। इसमें लॉग इन करके आप वाई फाई की फ्रीक्वेंसी और चैनल का पता लगा सकेंगे। इसे पता चल सकता है कि आपको कौन सा चैनल्स हटाना होगा।
राउटर सेटिंग में आपको वायरलेस सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा, फिर इसमें एडवांस सेटिंग का विकल्प मिलेगा। इन पर क्लिक करने के बाद चैनल को सिलेक्ट करें और फिर सेटिंग को सेव कर लें। इसके बाद अपने वाईफाई के राउटर को फिर से स्टार्ट कर लें। इस तरह से ये फिर से एक्टिव हो जाएगा, साथ ही आपके इंटरनेट की स्पीड भी बढ़ जाएगी।
कई बार सही तरह से सिग्नल ना आने पर इंटरनेट स्पीड कम आती है। ऐसे में आप राउटर के पास जाकर काम कर सकते हैं, सिग्नल से संबंधित परेशानी ऐसे में दूर हो सकती है।
इंटरनेट की सही स्पीड ना आने का कारण राउटर का खराब होना भी हो सकता है। इसलिए जांच करने के बाद अगर राउटर के खराब होने की संभावना लग रही है तो उसे तुरंत चेंज कर दें। नए राउटर से एक अच्छी स्पीड आएगी और आपका काम तेजी से हो सकेगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: