Instagram Reels Offline Feature: इंस्टाग्राम रील्स आज हर किसी की रोजमर्रा की आदत बन चुकी है. टाइम पास करना हो या बोरियत दूर करनी हो, लोग बस स्क्रॉल करते जाते हैं. लेकिन जैसे ही इंटरनेट बंद होता है, ये मजा तुरंत खत्म हो जाता है. अब लगता है कि यह परेशानी जल्द खत्म हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में सामने आया है कि इंस्टाग्राम एक ऐसा फीचर ला सकता है जिससे आप बिना इंटरनेट के भी रील्स देख पाएंगे.
ऑफलाइन रील्स फीचर पर काम जारी
रिपोर्ट के मुताबिक, Meta के इस प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर तैयार किया जा रहा है, जो यूजर्स को ऑफलाइन रील्स देखने की सुविधा देगा. यह जानकारी टिप्स्टर Alessandro Paluzzi ने Threads और X पर शेयर की है, जहां उन्होंने इसके कुछ शुरुआती संकेत दिखाए हैं.
कैसे काम करेगा नया सिस्टम
बताया जा रहा है कि इस फीचर में रील्स अपने आप बैकग्राउंड में डाउनलोड हो जाएंगी. यानी यूजर्स को अलग से वीडियो सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐप खुद ही आपके लिए कुछ रील्स पहले से डाउनलोड करके रख देगा, जिन्हें आप बाद में बिना इंटरनेट के देख सकेंगे.
नया कंट्रोल ऑप्शन मिल सकता है
लीक के अनुसार, रील्स सेक्शन में Manage offline downloads नाम का एक नया ऑप्शन दिया जा सकता है. इसमें एक टॉगल होगा, जिसे ऑन करने पर ऑटो डाउनलोड फीचर एक्टिव हो जाएगा और ऐप खुद ही सब संभाल लेगा.
डेटा और स्टोरेज पर रहेगा कंट्रोल
यूजर्स के मोबाइल डेटा को बचाने के लिए इसमें Wi-Fi only का विकल्प भी मिल सकता है. इसके अलावा, यूजर्स यह भी तय कर पाएंगे कि एक बार में कितनी रील्स डाउनलोड हों, जैसे 10, 30 या 50 वीडियो तक की लिमिट सेट की जा सकती है.
ऑफलाइन रील्स कैसे दिखेंगी
ऐसा भी माना जा रहा है कि ये डाउनलोड की गई रील्स आपके सामान्य फीड में ही नजर आ सकती हैं, जिससे अनुभव बिल्कुल वैसा ही रहेगा जैसा ऑनलाइन देखने में होता है. या फिर इन्हें अलग से डाउनलोड सेक्शन में रखा जा सकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से एक्सेस किया जा सके.
ये भी पढ़ें- Free में मिल रहा YouTube Premium! 2 महीने तक नहीं देना होगा एक भी रुपया, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
पहले से मौजूद है ऐसा कॉन्सेप्ट
हालांकि यह फीचर इंस्टाग्राम के लिए नया है, लेकिन पूरी तरह अनोखा नहीं है. Netflix और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पहले से ही स्मार्ट डाउनलोड जैसी सुविधाएं देते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा यात्रा करते हैं या जहां इंटरनेट कमजोर रहता है.
कब तक आ सकता है यह फीचर
फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फीचर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आमतौर पर ऐसे फीचर्स को आने में समय लगता है और कभी-कभी ये लॉन्च भी नहीं हो पाते. लेकिन जिस तरह से इसकी डिटेल्स सामने आई हैं, उससे लगता है कि कंपनी इसे लेकर गंभीर है. तब तक के लिए, रील्स देखने के लिए इंटरनेट का सहारा लेना ही पड़ेगा.
डिस्क्लेमर- ये खबर यूजर तक जानकारी पहुंचाने के मकसद से लीक और चल रहे ट्रेंड के आधार पर बनाई गई है.
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
28 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines