---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Free में मिल रहा YouTube Premium! 2 महीने तक नहीं देना होगा एक भी रुपया, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

YouTube अपने यूजर्स को बड़ा सरप्राइज दे रहा है. अब कुछ लोगों को 2 महीने तक YouTube Premium बिल्कुल फ्री मिल रहा है. बिना ऐड, बैकग्राउंड प्ले और ऑफलाइन डाउनलोड जैसे फीचर्स का मजा बिना पैसे दिए उठाया जा सकता है. लेकिन यह ऑफर हर किसी के लिए नहीं है, जानिए कैसे मिलेगा.

---विज्ञापन---

How To Get YouTube Premium Free Trial: अगर आप लंबे समय से YouTube Premium ट्राई करना चाहते थे लेकिन पैसे खर्च करने से बच रहे थे, तो अब आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. YouTube कुछ चुनिंदा यूजर्स को 2 महीने का फ्री ट्रायल दे रहा है, यानी बिना एक भी रुपये खर्च किए आप इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं. हालांकि यह ऑफर हर किसी को नहीं मिल रहा, लेकिन जिनके लिए उपलब्ध है उनके लिए यह डील काफी खास है.

कैसे मिलेगा 2 महीने का फ्री ट्रायल

इस ऑफर को पाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. बस YouTube ऐप खोलें, You टैब में जाएं और वहां YouTube Premium का ऑप्शन देखें. अगर आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए एलिजिबल होगा, तो आपको 2 महीने का फ्री ट्रायल दिखाई देगा. इसके बाद आपको 149 रुपये वाले प्लान के लिए पेमेंट मेथड जोड़ने को कहा जाएगा.

---विज्ञापन---
Photo-News24

पेमेंट डिटेल देने के बाद भी क्यों नहीं कटेंगे पैसे

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भले ही आपसे पेमेंट डिटेल मांगी जाती है, लेकिन ट्रायल पीरियड के दौरान आपसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. अगर आप आगे सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते, तो 2 महीने पूरे होने से पहले कभी भी इसे कैंसल कर सकते हैं. इससे आपके अकाउंट से कोई चार्ज नहीं कटेगा.

Photo-News24

किसे मिल रहा है यह ऑफर

यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए नहीं है. जिन लोगों ने पहले कभी YouTube Premium नहीं लिया है, उनके पास यह ऑफर आने की ज्यादा संभावना है. वहीं जिन यूजर्स के पास पहले से या पहले कभी सब्सक्रिप्शन रहा है, उन्हें यह डील शायद न मिले. साथ ही डिवाइस के हिसाब से भी फर्क देखने को मिल रहा है, जैसे कुछ iPhone यूजर्स को सिर्फ 1 महीने का ट्रायल मिल रहा है, जबकि कई Android यूजर्स को पूरे 2 महीने का फायदा मिल रहा है.

---विज्ञापन---

YouTube Premium में क्या-क्या मिलता है

149 रुपये वाले इस प्लान में आपको बिना किसी विज्ञापन के वीडियो देखने का अनुभव मिलता है, जो सबसे बड़ा फायदा है. इसके अलावा YouTube Music Premium भी मिलता है, जिससे आप बिना ऐड के गाने सुन सकते हैं और बैकग्राउंड में भी प्ले कर सकते हैं. आप फोन लॉक करके या दूसरी ऐप इस्तेमाल करते हुए भी वीडियो या म्यूजिक सुनते रह सकते हैं.

ऑफलाइन और बाकी खास फीचर्स

YouTube Premium में ऑफलाइन डाउनलोड का फीचर भी मिलता है, जिससे आप वीडियो और प्लेलिस्ट को सेव करके बिना इंटरनेट के देख सकते हैं. इसके अलावा स्मार्ट डाउनलोड, बेहतर 1080p क्वालिटी और अलग-अलग डिवाइस पर continue watching जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और आसान और बेहतर बना देते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.4 अपडेट जारी, फीचर्स देख आप भी तुरंत कर लेंगे अपडेट, जानिए क्या है नया

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2026 02:45 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola