How to share Instagram videos Anonymously: पिछले कुछ वक्त में रील्स बनाना और शेयर करना एक ट्रेंड-सा बन गया है, लेकिन जो लोग इंस्टाग्राम यूज नहीं करते या आपकी ID में नहीं है फिर भी कई बार हमें उन्हें रील भेजने का मन होता है तो ऐसे में हम उन्हें किसी और प्लेटफॉर्म पर उस रील का लिंक सेंड कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करने से आपकी प्राइवेसी खतरे में आ सकती है।
जी हां, इंस्टाग्राम से अगर आप रील सीधे किसी और प्लेटफॉर्म पर किसी को भेजते हैं तो इससे आपकी इंस्टाग्राम ID सामने वाले को पता चल जाती है क्योंकि उसमे कहीं न कहीं आपकी प्रोफाइल का हिडन लिंक भी जुड़ा होता है जो रील के साथ सामने वाले को आपकी प्रोफाइल भी शो करता है, लेकिन चिंता न करें, हम आपको एक ऐसी यूजफुल ट्रिक बताएंगे, जिससे आप न केवल अपनी रील्स शेयर कर सकते हैं बल्कि अपनी प्रोफाइल को भी सेफ रख सकते हैं।
तो फिर कैसे भेजें रील्स?
जब भी किसी को रील सेंड करें तो एक छोटी-सी चीज आपको फॉलो करनी है जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानें क्या करना है…
- सबसे पहले आप इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद उस रील को सेलेक्ट करें जिसे आप किसी और को भेजना चाहते हैं।
- अब सिर्फ नॉर्मल लिंक को कॉपी कर लें और जिसे कहीं और भेजना है उसकी चैट में वो लिंक पेस्ट करें।
- यहीं आपको ध्यान रखना है कि आपको पूरा लिंक सेंड नहीं करना है।
- अगर आप पूरा लिंक भेज देते हैं तो इससे आपकी प्रोफाइल ID भी सामने वाले को चली जाएगी।
- एग्जांपल के लिए इस लिंक को देखें https://www.instagram.com/reel/DDE3FYiiW6B/ आपको ये क्वेश्चन मार्क के बाद का (?igsh=MXRlZTFmd3lwM3Nqeg%3D%३द) टेक्स्ट डिलीट कर देना है।
- इसके बाद आपकी प्रोफाइल का लिंक रील के साथ नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें : Pushpa 2 ऐसे देखें फ्री में… 90% लोग नहीं जानते ये जुगाड़, कहीं देर न हो जाए
Instagram पर आया ये फीचर
इसके अलावा, हाल ही में मेटा ने Instagram पर भी लाइव लोकेशन शेयर करने वाला धांसू फीचर रोल आउट किया है जो पहले से WhatsApp पर देखने को मिलता है लेकिन अभी आप इस फीचर को इंस्टाग्राम पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे यूज करना भी काफी आसान है और इससे आप मिनटों में सामने वाले की लाइव लोकेशन देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
12 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
16 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
17 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines