OMG! आ गया Instagram पर भी WhatsApp वाला फीचर, पार्टनर कहां घूम रहा है मिलेगी पल-पल की जानकारी

Instagram New Features: करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए WhatsApp वाला धांसू फीचर आ गया है। पार्टनर कहां घूम रहा है अब आपको इसकी जानकारी मिनटों में मिलेगी।

Instagram New Features
विज्ञापन

Instagram New Features: क्या आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी Instagram पर भी WhatsApp वाला फीचर लेकर आ गई है। जी हां, Instagram अब यूजर्स को अपने लाइव-लोकेशन को दोस्तों के साथ शेयर करने की सुविधा दे रहा है। हालांकि यह सुविधा पहले से ही अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर इस्तेमाल की जा रही है, लेकिन यह इंस्टाग्राम के लिए नई है। यह सुविधा Instagram के डायरेक्ट मैसेज में काम करती है, जिसमें स्टिकर पैक और निकनेम सहित कुछ अन्य नई सुविधाएं भी शामिल हैं।

Instagram पर लाइव लोकेशन फीचर कैसे करें यूज?

अब अपने DM में, आप अपने लाइव लोकेशन को 1 घंटे तक शेयर कर सकते हैं। यही नहीं आप भीड़-भाड़ वाली जगहों पर एक-दूसरे को खोजने के लिए मैप पर एक किसी प्लेस को पिन कर सकते हैं। इंस्टाग्राम की लाइव-लोकेशन सुविधा आपको DM के जरिए निजी तौर पर अपने रियल टाइम स्पॉट को शेयर करने देता है। यह डिफ़ॉल्ट तौर से बंद रहता है और ऑन करने पर एक घंटे तक लाइव रहता है। इसे केवल चैट में पार्टिसिपेंट्स देख सकते हैं। इसे कहीं और फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

Instagram New Feature

लोकेशन शेयर करने का सेफ तरीका

चैट के टॉप पर एक विज़िबल इंडिकेटर आपको याद दिलाता है कि लाइव लोकेशन शेयरिंग एक्टिव है और आप किसी भी समय शेयरिंग बंद कर सकते हैं। यह सुविधा प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे यह आपके भरोसेमंद दोस्तों या परिवार के साथ आपके लोकेशन को शेयर करने का एक सेफ तरीका बन जाता है। इसका हमेशा जिम्मेदारी से और केवल उन लोगों के साथ इस्तेमाल करें जिन पर आप भरोसा करते हैं। लोकेशन शेयर करने की सुविधा वर्तमान में केवल चुनिंदा देशों में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

आ गए 300 से ज्यादा मजेदार स्टिकर  

Instagram ने 17 नए स्टिकर पैक भी पेश किए हैं, जो आपके DM को मजेदार बनाने के लिए 300 से ज्यादा मजेदार स्टिकर पेश करते हैं। अब आप चैट से सीधे पसंदीदा स्टिकर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे दोस्तों द्वारा शेयर किए गए या कटआउट का इस्तेमाल करके बनाए गए स्टिकर का फिर से इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।

विज्ञापन

चाहे आप भावनाओं को व्यक्त कर रहे हों या चैट में कुछ नयापन जोड़ रहे हों, ये स्टिकर बेस्ट हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ