Instagram Reels Viral Tips: आजकल जमाना डिजिटल हो चुका है। हर उम्र का व्यक्ति हाथ में फोन लिए सोशल मीडिया स्क्रॉल करता रहता है। इस डिजिटल के दौर में हर किसी को सोशल मीडिया पर नाम कमाना है और वायरल होना है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है इंस्टाग्राम। इसपर आए दिन रील्स का ट्रेंड आता है और लोगों को फेमस कर देता है। ऐसे में जानिए वह टिप्स और ट्रिक्स जो आपको इंस्टाग्राम पर फेमस बना सकती हैं।
- रील्स पर कमेंट का रिप्लाई करें
इंस्टाग्राम पर आप जो भी रील डालें उसपर आए कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। इससे कमेंट करने वालों को लगेगा कि आप सोशल मीडिया अपर कितने एक्टिव हैं और अच्छा रिस्पांस मिलने पर वह न सिर्फ आपकी आने वाली रील पर कमेंट करेंगे बल्कि शेयर भी करेंगे।
- हाइलाइट्स को रील में बदलें
अक्सर इंस्टाग्राम खुद ही आपके द्वारा डाली गई पुरानी स्टोरियों को जोड़कर एक रील बना देता है लेकिन आप यह खुद भी कर सकते हैं। इससे ज्यादा-से-ज्यादा लोग जुड़ने के चांस रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Instagram Reels होंगी वायरल! सिर्फ इस AI टूल से बनाएं Videos
- गानों की लाइब्रेरी बनाएं
आप अगर किसी और व्यक्ति या इन्फ्लुएंसर की रील देख रहे हैं और वह गाना ट्रेंडिंग है या अपनी रील के लिए उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसे सेव कर लें।
- रील टेम्पलेट का इस्तेमाल
टाइम बचाने और कम मेहनत करने पर भी अच्छी रील चाहिए तो ‘रील टेम्पलेट’ काफी अच्छा ऑप्शन है। इनमें पहले से रील का डिजाइन सेट होता है। इसके लिए आप ‘प्लस’ पर क्लिक करें और रील का ऑप्शन सेलेक्ट करें। बाद में ‘टेम्पलेट’ चुनकर अपनी क्लिप्स जोड़ लें। प्रोसेस पूरा होने के बाद इसे सेव कर लें।
- GIFs से कमेंट का रिप्लाई करें
GIF बातचीत और अच्छी करने का सही माध्यम है। इसके लिए बस आपको रिप्लाई पर क्लिक करने के बाद ‘स्टीकर’ पर जाना है और पसंद का GIF सेलेक्ट करना है।
- रील में वॉयस ओवर ऐड करें
रील में वॉयसओवर डालने से रील में डेप्थ बढ़ जाती है। वॉइस ओवर जोड़ने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको अपनी पहले से रिकॉर्ड की हुई रील में “नेक्स्ट” पे क्लिक करना है और बाद में “एडिट वीडियो” पर जाना है। “वॉयसओवर” सेलेक्ट करें और इसे रिकॉर्ड लें। आखिर में, “डन” पर क्लिक करके रील सेव कर लें।
- लिप-सिंकिंग अच्छे-से-अच्छी करें
साउंड स्पीड को धीमे गाने के साथ रिकॉर्ड करके आप अपनी लिप-सिंकिंग स्किल को बेहतर बना सकते हैं। लिप-सिंकिंग अच्छी करनी है तो रील एडिटर तक पहुंचें और अपनी क्लिप में गाना ऐड करें। गाने की स्पीड को “3X” पर सेट करें जिससे वह स्लो हो जाएगा। बाद में, अपनी रील रिकॉर्ड करें
यह भी पढ़ें: Instagram Reel लवर्स जरूर जान लें 3 जबरदस्त ट्रिक्स, हर कोई करेगा तारीफ
- रील में कैप्शन ऐड करें
अपनी रील में कैप्शन जोड़कर ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने में आसानी होती है। कैप्शन ऐड करने के लिए इंस्टाग्राम के कैप्शनिंग टूल का इस्तेमाल करें, एडिटिंग के टाइम मैन्युअल रूप से कैप्शन डालें। इस फीचर के लिए आप थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करें।
- रील्स को स्ट्रेटेजी से अपलोड करें
सही टाइम देखते हुए अपनी रील अपलोड करें। अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की एक्टिव टाइमिंग पर ध्यान दें और उस हिसाब से रील अपलोडिंग करें।
- आकर्षक रील कवर लगाएं
अपनी रीलों के लिए एक आकर्षक कवर फोटो सेट करके ज्यादा व्यूअर्स आ सकते हैं। खुद से थंबनेल बनाएं जिससे लोग आपकी रील पर क्लिक करें।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines